The Lallantop

अच्छा खेला फुटबॉलर तो रोककर लाखों की घड़ी पहना दी, सऊदी का वीडियो देख जनता बौराई!

लोग बोले- ऐसा बॉस दिला दो!

Advertisement
post-main-image
गिफ्ट देख फुटबॉलर के नहीं हुआ भरोसा (Twitter)

खिलाड़ी अच्छा खेले तो उसको अवॉर्ड मिलते ही हैं. हम सबने देखा है. मगर किसी खिलाड़ी को कोई फैन अच्छा खेलने पर इनाम दे दे. ये नहीं सुना होगा. मगर सऊदी अरब में ऐसा हो गया है. एक फैन ने खिलाड़ी को रोलेक्स जैसी लग्जरी घड़ी दे दी. अवॉर्ड पाने वाले खिलाड़ी हैं ब्राजील के फुटबॉल स्टार फैबिन्हो (Fabinho).

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सऊदी अरब हाल फिलहाल में अपने तेल और ऊंची इमारतों के अलावा एक और चीज की वजह से चर्चा में है. फुटबॉल. दरअसल दुनियाभर के कई फुटबॉल खिलाड़ी यूरोपियन फुटबॉल को छोड़ उसके क्लब का रुख कर रहे हैं. जिसके पीछे वजह है यहां मिलने वाला बेशुमार पैसा. ऐसा ही एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया ब्राजील के स्टार मिडफील्डर फैबिन्हो ने. अल इतिहाद क्लब के साथ. 

इन्हीं फैबिन्हो ने सऊदी प्रो लीग के अपने पहले गेम में अच्छा प्रदर्शन किया. मैच खत्म होने के बाद जब वो होटल जा रहे थे, तभी उन्हें अल-फ़ारियन नाम के एक पत्रकार ने रोका. और उनके हाथ में अचानक से एक रोलेक्स घड़ी पहना दी. जिसे देख फैबिन्हो हैरान रह गए. उन्हें खुद ही इस बात का भरोसा नहीं हुआ. फैबिन्हो ने खुशी के मारे घड़ी जमीन पर भी गिरा दी. इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ. जिस पर फैन्स ने मजेदार रिएक्शन दिए.

एक यूजर ने लिखा,

Advertisement

''मुझे इस इंसान जैसे बॉस की जरूरत है.''

एक अन्य यूजर ने लिखा,

‘’मेरे लिए सऊदी अरब में अपना मैनेजेरियल करियर शुरू करने का समय आ गया है!''

Advertisement

एक और यूजर ने लिखा,

‘’जब रोलेक्स गिरी तो भाई की सांसें अटक गई थीं.''

एक और यूजर ने लिखा-

‘’भगवान बस मुझे एक सऊदी अरब वाला अच्छा दोस्त दिला दे.''

एक अन्य यूजर ने लिखा,

‘’सऊदी फैन्स बिल्कुल अलग हैं. कल्पना कीजिए अगर वो कोई लीग या कप जीत जाएं, तब वो खिलाड़ियों को कार या प्लेन गिफ्ट में दे देंगे.''

बताते चलें कि अल इतिहाद ने 14 अगस्त को सऊदी प्रो लीग के इस सीज़न की शुरुआत शानदार जीत के साथ की. पहले मैच में टीम ने अल-राएद को 3-0 से हरा दिया. इस मैच के जरिए फैबिन्हो, करीम बेंज़ेमा और एनगोलो कान्ते जैसे खिलाड़ियों ने अपना डेब्यू किया.
 

वीडियो: मेसी के साथ खेलने वाले एमबाप्पे, रोनाल्डो के लिए किसी से भी भिड़ सकते हैं!

Advertisement