The Lallantop

इकलौता गोल कर देश को FIFA वर्ल्ड कप जितवाया, मैच के बाद मिली पिता के निधन की खबर

महिला फीफा विश्व कप के फाइनल मैच में ओल्गा कार्मोना ने शानदार गोल किया.

Advertisement
post-main-image
स्पेन ने 1-0 से इंग्लैंड को हराकर जीता महिला फीफा विश्व कप (फोटो- ट्विटर/AFP)

फीफा महिला वर्ल्ड कप (Fifa Women's World Cup) में 20 अगस्त को स्पेन ने इंग्लैंड को 1-0 से हराया. यह पहला मौका था जब स्पेन ने ये खिताब जीता. टीम की कप्तान ओल्गा कार्मोना (Olga Carmona) ने 29वें मिनट में मैच का एकमात्र गोल किया और टीम को चैंपियन बनाया. हालांकि, जीत का जश्न मनाने से पहले फुटबॉलर को खबर मिली कि उनके पिता का निधन हो गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

RFEF (Royal Spanish Football Federation) ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा,

RFEF को ओल्गा कार्मोना के पिता की मौत की घोषणा करते हुए बेहद दुख है. फुटबॉलर को विश्व कप फाइनल के बाद इस दुखद समाचार का पता चला. गहरे दुख के इस समय में ओल्गा और उनके परिवार को संवेदनाएं. ओल्गा हम आपसे प्यार करते हैं. आप स्पेनिश फुटबॉल का इतिहास बन चुकी हैं.

Advertisement

इधर 23 साल की ओल्गा कार्मोना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा,

मुझे पता है कि आपने मुझे कुछ अनोखा हासिल करने की ताकत दी है. मुझे पता है कि आप आज रात मुझे देख रहे थे और आपको मुझ पर गर्व है. आपकी आत्मा को शांति मिले, पापा.

RFEF के एक प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि ओल्गा कार्मोना के पिता लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे और 18 अगस्त को ही उनका निधन हो गया था. स्पेनिश मीडिया आउटलेट रेलेवो के मुताबिक, कार्मोना के परिवार और दोस्तों ने उन्हें इस बारे में कुछ नहीं बताने का फैसला किया ताकि वो अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण मैच पर फोकस कर सकें.

Advertisement

ये भी पढ़ें- फीफा वर्ल्ड कप की वो कहानी जो दबी रह गई!

इस शानदार जीत के बाद स्पेन फीफा महिला विश्व कप जीतने वाली पांचवीं टीम बन गई है. पहले चार बार अमेरिका, दो बार जर्मनी, एक बार नॉर्वे और एक बार जापान ये खिताब जीत चुकी है. अब फीफा वर्ल्ड कप के मामले में स्पेन की महिला टीम ने मेल टीम की बराबरी कर ली है. स्पेन की मेन्स फुटबॉल टीम ने 2010 में फीफा वर्ल्ड कप जीता था. 

वीडियो: फीफा विश्व कप जीत के बाद क़तर वालों ने मेसी को पहनाया था ये 'लिबास', पता है कितनी बोली लगी है?

Advertisement