The Lallantop

धोनी पर इससे ग़लत ट्वीट किसी ने नहीं किया

ज़िम्बाब्वे के पूर्व कप्तान ने ट्वीट कर दिया.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
येम येस धोनी. धर्मशाला में पहले वन-डे मैच में टीम इंडिया के साथ आये. उसके पहले टेस्ट सीरीज़ चल रही थी, इसलिए धोनी टीम के साथ नहीं थे. वो क्या है कि लड़की को जंगल में उठा कर ले जाना गुनाह है  धोनी टेस्ट टीम से रिटायर हो चुके हैं. खैर, वो धर्मशाला टीम के साथ पहुंचे. टीम के साथ प्रैक्टिस कर रहे थे. मैच शुरू होने ही वाला था कि ज़िम्बाब्वे के पूर्व कप्तान विचलित हो गए. उनको प्लेयिंग इलेवन में धोनी का नाम देखकर बड़ा आश्चर्य हुआ. उन्होंने फ़ौरन से पहले अपना फ़ोन निकाला और ट्वीट दे मारा. ये कोई नयी बात नहीं है. आज-कल आदमी को प्रेशर आता है तो टॉयलेट में चेक-इन दिखाता है. यहां तो बात धोनी की थी. पूर्व ज़िम्बाब्वे कप्तान ब्रेंडन टेलर ने आव देखा न ताव कह दिया कि बॉस! धोनी को कैसे खेला रहा हो? वो तो रिटायर हो चुका है. taylor लेकिन फिर जो है कि ऊपरवाले ने तुरंत उन्हें सदबुद्धि दी. उन्हें एक प्रकाश पुंज दिखाई दिया और उन्हें याद आया कि टेस्ट मैच खतम हो चुका है. बांधो कमरिया से साड़ी के आई अब वन-डे की बारी. taylor 2 फिर कहिन कि मैं अपने परिवार के साथ बीच पर हूं. मैंने क्रिकइन्फो पे टीम में धोनी का नाम देखा. मगर मैं भूल गया था कि ये वन-डे है. मुझे लगा एक टेस्ट बाकी है. taylor 3

Advertisement
Advertisement