The Lallantop

इंग्लैंड के स्पिनर जॉश बेकर का निधन, एक दिन पहले मैच में तीन विकेट लिए थे

20 साल के Josh Baker, Worcestershire काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए खेलते थे. कई बार फोन का जवाब ना मिलने पर जोश का दोस्त उनके अपार्टमेंट में पहुंचा. जहां वो मृत पाए गए.

Advertisement
post-main-image
बेकर अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए (फोटो- X/@WorcsCCC)

इंग्लैंड काउंटी चैंपियनशिप टीम ने जानकारी दी है कि स्पिनर जॉश बेकर का 20 साल की उम्र में निधन हो गया है (Josh Baker Dies at 20). मौत से एक दिन पहले ही उन्होंने मैच में दूसरी टीम के तीन विकेट लिए थे. जॉश की आकस्मिक मौत से क्रिकेट जगत में शोक का माहौल है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, कई बार फोन का जवाब ना मिलने पर जॉश का दोस्त उनके अपार्टमेंट में पहुंचा जहां वो मृत पाए गए. मौत की वजह अब तक नहीं पता चली है. जॉश वुस्टशॉ काउंटी के लिए खेलते थे. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

काउंटी क्लब ने एक बयान में कहा,

वुस्टशॉ काउंटी क्रिकेट क्लब जॉश बेकर के असामयिक निधन की घोषणा करते हुए दुखी है. स्पिन गेंदबाज के रूप में उनके कौशल से ज्यादा उनकी जीवंत भावना और उत्साह ने उन्हें उनसे मिलने वाले सभी लोगों का चहेता बना दिया.

Advertisement

इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर और वुस्टशॉ के CEO एशले जाइल्ज ने कहा,

जॉश के निधन की खबर ने हम सभी को दुखी कर दिया है. जॉश एक टीममेट से कहीं ज्यादा थे. वो हमारे क्रिकेट परिवार का अभिन्न अंग थे. हम सभी उसे बहुत याद करेंगे. जॉश के परिवार और दोस्तों के लिए प्यार और प्रार्थनाएं.

जॉश 17 साल की उम्र में वुस्टशॉ में शामिल हुए थे. बेकर ने 2021 में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया और क्रिकेट के हर फॉर्मेट में 47 मैच खेले. वो कुल 70 विकेट ले चुके हैं.

Advertisement

जॉश बेकर के करियर का सबसे बड़ा मोमेंट मई 2022 में आया. उनका सामना इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स से हुआ था. स्टोक्स ने 88 गेंदों पर 161 रन बनाए. इसमें बेकर के ओवर में बेन ने पांच छक्के और एक चौका मारा. इसके बाद बेन स्टोक्स ने उन्हें मैसेज भेजा था. लिखा- आपमें क्षमता है और मुझे लगता है कि आप बहुत आगे तक जाएंगे.

ये भी पढ़ें- हार्दिक पर फिर भड़के पूर्व क्रिकेटर, बताया किसे बनाया जाना चाहिए था उपकप्तान? 

जुलाई 2023 में ग्लॉस्टरशायर के खिलाफ जॉश ने करियर की सबसे बेस्ट 75 रन की पारी खेली. उन्होंने दो अर्धशतक बनाकर अपनी बोलिंग स्किल्स का भी प्रदर्शन किया था. अप्रैल में ही जॉश बेकर ने अपना आखिरी फर्स्ट क्लास मैच वॉर्सेस्टर के लिए डरहम के खिलाफ खेला था.

वीडियो: वर्ल्ड कप सेलेक्शन मीटिंग में हार्दिक पंड्या को लेकर कौन लोग भिड़े ?

Advertisement