The Lallantop

बेन स्टोक्स ने छक्कों का वो रिकॉर्ड बना दिया जो गेल-वीरू तो क्या कोई नहीं बना पाया!

गुरु के सामने ही चेले ने तोड़ा उनका ही रिकॉर्ड

Advertisement
post-main-image
बेन स्टोक्स और ब्रेंडन मैक्कलम (Twitter/TheBarmyArmy)

बेन स्टोक्स (Ben Stokes). विश्व क्रिकेट के सबसे धाकड़ ऑलराउंडर्स में से एक. स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ़ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है. वो टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने इस मामले में अपनी टीम के कोच और न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैक्कलम (BrendonMcCullum) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

स्टोक्स ने स्कॉट कुगलेन की गेंद पर छ्क्का लगाकर ये मकाम हासिल किया. स्कॉट की गेंद पर लगाया गया ये छक्का स्टोक्स का टेस्ट क्रिकेट में कुल 108वां सिक्स था. इससे पहले इंग्‍लैंड टेस्‍ट टीम के हेड कोच ब्रेंडन मैक्कलम ने 101 टेस्ट मैच में कुल 107 छक्के लगाए थे. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो सिर्फ तीन प्लेयर्स ने 100 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं. जिसमें स्टोक्स और मैक्कलम के अलावा ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट का नाम शामिल है. उन्होंने अपने टेस्ट करियर में कुल 100 छक्के लगाए. जबकि वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज़ क्रिस गेल 98 छक्कों के साथ लिस्ट में चौथे और दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस 97 छक्कों के साथ सूची में पांचवें स्थान पर हैं. भारत के लिए वीरेंद्र सहवाग ने सबसे ज्यादा 91 छक्के लगाए हैं.

Advertisement
#ENG vs NZ मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो इंग्लैंड से मिले 393 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम हार की कगार पर पहुंच गई है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 63 रन बना लिए हैं. डेरेल मिशेल 13 और माइकल ब्रेसवेल 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. 

इससे पहले मैच की शुरुआत में इंग्लैंड ने पहले दिन अपनी पहली पारी 9 विकेट के नुकसान पर 325 रन बनाकर घोषित कर दी थी. जिसके जवाब में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 306 रन बनाए थे. 

वहीं  इंग्‍लैंड ने दूसरी पारी में भी तेज बैटिंग की. इंग्लैंड ने दूसरी पारी में महज 73.5 ओवर में 374 रन बना दिए.  टीम के लिए हैरी ब्रूक, जो रूट और बेन फोक्‍स ने हाफ सेंचुरी लगाई. रूट ने 57, ब्रूक ने 54 और बेन फोक्स ने 51 रन की पारी खेली. ऐसे में मैच जीतने के लिए कीवी टीम को 393 रन का मुश्किल लक्ष्य मिला. लेकिन अब टीम के लिए ये मैच बचाना मुश्किल लग रहा है.

Advertisement

वीडियो: बेन स्टोक्स के IPL टीम CSK से जुड़ते ही कप्तानी पर बवाल कटने लगा!

Advertisement