The Lallantop

'देखते देखते पंजाब के सारे अंग काले और नीले पड़ गए'

एक कविता रोज़ में आज पढ़िए अमृता प्रीतम की कविता - वारिस शाह से

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
एक कविता रोज़ में आज पढ़िए अमृता प्रीतम को -

आज वारिस शाह से कहती हूं अपनी कब्र में से बोलो और इश्क की किताब का कोई नया वर्क खोलो

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पंजाब की एक बेटी रोई थी तूने एक लंबी दास्तान लिखी आज लाखों बेटियां रो रही हैं, वारिस शाह तुम से कह रही हैं

ऐ दर्दमंदों के दोस्त पंजाब की हालत देखो चौपाल लाशों से अटा पड़ा है, चिनाव लहू से भरी पड़ी है

Advertisement

किसी ने पांचों दरिया में एक जहर मिला दिया है और यही पानी धरती को सींचने लगा है

इस जरखेज धरती से जहर फूट निकला है देखो, सुर्खी कहां तक आ पहुंची और कहर कहां तक आ पहुंचा

फिर जहरीली हवा वन जंगलों में चलने लगी उसमें हर बांस की बांसुरी जैसे एक नाग बना दी नागों ने लोगों के होंठ डस लिये

Advertisement

और डंक बढ़ते चले गए और देखते देखते पंजाब के सारे अंग काले और नीले पड़ गए हर गले से गीत टूट गया, हर चरखे का धागा छूट गया

सहेलियां एक दूसरे से छूट गईं चरखों की महफिल वीरान हो गई मल्लाहों ने सारी कश्तियां, सेज के साथ ही बहा दीं पीपलों ने सारी पेंगें, टहनियों के साथ तोड़ दीं जहां प्यार के नगमे गूंजते थे, वह बांसुरी जाने कहां खो गई

और रांझे के सब भाई बांसुरी बजाना भूल गए धरती पर लहू बरसा, क़ब्रें टपकने लगीं

और प्रीत की शहजादियां, मजारों में रोने लगीं आज सब कैदो बन गए हुस्न इश्क के चोर

मैं कहां से ढूंढ के लाऊं एक वारिस शाह और?


Advertisement