ज़िन्दगी ये तो नहीं, तुझको सँवारा ही न हो कुछ न कुछ हमने तिरा क़र्ज़ उतारा ही न हो कू-ए-क़ातिल की बड़ी धूम है चलकर देखें क्या ख़बर, कूचा-ए-दिलदार से प्यारा ही न हो दिल को छू जाती है यूँ रात की आवाज़ कभी चौंक उठता हूँ कहीं तूने पुकारा ही न हो कभी पलकों पे चमकती है जो अश्कों की लकीर सोचता हूँ तिरे आँचल का किनारा ही न हो ज़िन्दगी एक ख़लिश दे के न रह जा मुझको दर्द वो दे जो किसी तरह गवारा ही न हो शर्म आती है कि उस शहर में हम हैं कि जहाँ न मिले भीख तो लाखों का गुज़ारा ही न हो
अगर आप भी कविता/कहानी लिखते हैं, और चाहते हैं हम उसे छापें, तो अपनी कविता/कहानी टाइप करिए, और फटाफट भेज दीजिए lallantopmail@gmail.com पर. हमें पसंद आई, तो छापेंगे. और हां, और कविताएं पढ़ने के लिए नीचे बने ‘एक कविता रोज़’ टैग पर क्लिक करिए.























