The Lallantop

ध्रुव जुरेल ने शतक मारने के बाद जो बताया, सुनकर पंत खुश हो जाएंगे

ध्रुव जुरेल श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में बेहतरीन टच में दिखे. उन्होंने श्रीलंका के पेसर्स और स्पिनर्स का डटकर सामना किया. जुरेल ने ऋषभ पंत के साथ 112 रनों की पार्टनरशिप करके भारत को बड़े टोटल तक पहुंचाया.

Advertisement
post-main-image
ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत ने 112 रनों की पार्टनरशिप की थी. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 177 गेंदों पर 115 रन बनाकर अपना दूसरा टेस्ट शतक लगाया।
  • यह प्रदर्शन इसलिए संभव हो पाया क्योंकि जुरेल ने ऋषभ पंत से लगातार सलाह लेकर कठिन परिस्थितियों में बल्लेबाजी की रणनीति बनाई।
  • इस पारी से भारत को बड़ा स्कोर बनाने में मदद मिली और आगे के मैचों में जुरेल की बल्लेबाजी पर ध्यान देने की संभावना है।

ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बैटिंग की क्लास दिखाई. उनकी बल्लेबाजी में वो सारी खूबियां दिखीं, जो टेस्ट बैटर में होती हैं. उन्होंने शानदार बैटिंग करते हुए शतक जड़ा. वह 115 रन बनाकर आउट हुए. जुरेल सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे. मैच के बाद जुरेल ने बताया कि इस पारी के पीछे ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का हाथ था. उन्होंने कहा कि वह  बैटिंग के दौरान हमेशा पंत से सलाह लेते हैं.

Advertisement
ऋषभ पंत के साथ बड़ी पार्टनरशिप

ध्रुव जुरेल श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में बेहतरीन टच में दिखे. उन्होंने श्रीलंका के पेसर्स और स्पिनर्स का डटकर सामना किया. जुरेल ने ऋषभ पंत के साथ 112 रनों की पार्टनरशिप करके भारत को बड़े टोटल तक पहुंचाया.

इस दौरान पंत ने आक्रामक बैटिंग करते हुए 89 बॉल्स पर 63 रन बनाए. उन्होंने अपनी इनिंग्स में 6 चौके और 2 छक्के मारे. जबकि, ध्रुव जुरेल ने पंत के मुकाबले थोड़ी धीमी बैटिंग की. उन्होंने 177 गेंदों पर 115 रनों की पारी खेली. जुरेल ने अपनी इनिंग्स में 9 चौके और 2 छक्के जड़े.

Advertisement
पंत को लेकर क्या बोले ध्रुव जुरेल?

दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद, उन्होंने कहा कि जब टफ सिचुएशन होती है तो वह ऋषभ पंत से सलाह लेते हैं. पंत के साथ बैटिंग करने से काफी अच्छा अनुभव मिलता है. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि वह पंत की तरह खेलने की नकल नहीं करते. जुरेल के मुताबिक,

ऋषभ पंत शानदार प्लेयर हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में भारत के लिए बहुत कुछ किया है. जब भी वह ग्राउंड पर होते हैं, मैं सिर्फ उन्हीं से सलाह लेता हूं. उनके पास बहुत एक्सपीरिएंस है. मैं हमेशा उनसे पूछता हूं कि किसी पर्टिकुलर सिचुएशन में क्या करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: हथकड़ी में क्रिकेटर को ले गई पुलिस, ऐसा कांड किया कि टीम ने भी बाहर कर दिया

Advertisement

इस दौरान जुरेल ने अपनी खेलने की स्ट्रेटजी पर भी बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें यह देखना होता है कि किस बॉलर पर अटैक करना है. किस स्पेल में ज्यादा आक्रामक खेलना है. वह पंत से हमेशा सलाह लेते हैं, क्योंकि ऋषभ पंत भी विकेटकीपर हैं और वह भी विकेटकीपर हैं.

कोलंबो टेस्ट में उन्होंने दमदार बैटिंग करते हुए शतकीय पारी खेली. यह जुरेल के टेस्ट करियर में दूसरा शतक है. इससे पहले उन्होंने अक्टूबर 2025 में अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में सेंचुरी जड़ी थी.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement