The Lallantop

लखनऊ को हराकर माही ने अपने बोलर्स को क्या धमकी दे दी?

सुधर जाओ नहीं तो...

Advertisement
post-main-image
अपने पेस बोलर्स से और बेहतर प्रदर्शन चाहते हैं माही (स्क्रीनग्रैब)

यह एक कमाल का गेम था, हाई-स्कोरिंग गेम. मैच जीतने के बाद ये कहने में बहुत खुशी होती है. और चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी खुश हों भी क्यों ना. सालों बाद चेपॉक पर वापसी करने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने फ़ैन्स को जीत का तोहफा जो दिया है. लेकिन इसी खुशी में भी धोनी अपनी टीम की एक हरकत से खफ़ा हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

लखनऊ के खिलाफ़ चेन्नई की टीम टॉस हार गई थी. LSG के कप्तान केएल राहुल ने उन्हें पहले बैटिंग के लिए बुलाया.डेवन कॉन्वे और रुतुराज गायकवाड़ ने ड्रीम स्टार्ट की. नौ ओवर में चेन्नई की टीम 110 रन बना चुकी थी. और जब 20 ओवर्स खत्म हुए. तो स्कोरबोर्ड पर 217 रन चढ़े थे.

जवाब में लखनऊ की टीम पूरी कोशिश करने के बाद भी 205 तक ही पहुंच पाई. कैप्टन धोनी के आखिरी ओवर में लगाए गए दो छक्कों ने चेन्नई को मैच जिता दिया. हालांकि कुछ विद्वानों का मानना है कि चेन्नई के लिए मैच मोईन अली ने पलटा. लेकिन उनसे असहमत होते हुए आपको बताते हैं कि माही ने मैच के बाद क्या कहा. मैच जीतने के बाद माही बोले,

Advertisement

'यह एक कमाल का गेम था, हाई-स्कोरिंग गेम. हम सभी सोच रहे थे कि विकेट कैसा होगा. हमारे मन में संदेह था. यह एक हाई-स्कोरिंग गेम था. मैं सोचता हूं कि ओवरऑल यह परफेक्ट फर्स्ट गेम था. बीते पांच-छह साल में पहली बार यह स्टेडियम पूरा भरा था. मैंने सोचा था कि विकेट और स्लो होगा. यह एक ऐसा विकेट था जिस पर आप रन बना सकते थे लेकिन ओवरऑल यह थोड़ा स्लो रहा. हमें देखना होगा कि यह आगे के छह गेम्स में कैसा रहता है. लेकिन उम्मीद है कि हम यहां स्कोर कर सकेंगे.'

माही ने आगे अपनी टीम में सुधार की गुंजाइश बताई. उन्होंने अपने बोलर्स को धमकी देते हुए कहा,

'फास्ट बोलिंग को थोड़े सुधार की जरूरत है. उन्हें कंडीशन के हिसाब से बोलिंग करनी होगी.अगर विकेट एकदम फ्लैट हो, तो आप कोशिश करें कि बल्लेबाज फील्डर्स के ऊपर से मारे. उन्हें नो बॉल्स और वाइड्स पर कंट्रोल करना होगा. हम बहुत सारी एक्स्ट्रा डिलिवरीज फेंक रहे हैं और इन्हें कम करना होगा. नहीं तो उन्हें एक नए कप्तान के अंडर खेलना होगा.'

Advertisement

अरे हां, आपको लखनऊ की पारी का हाल भी तो बता दें. लखनऊ ने शुरुआत एकदम झन्नाटेदार की थी. उन्होंने पहली 33 गेंदों पर 79 रन कूट डाले थे. लेकिन फिर मोईन अली बोलिंग करने आए. और लखनऊ वालों ने उनकी बोलिंग पर एक ही गलती करने की कसम खा ली. काएल मेयर्स, दीपक हूडा, केएल राहुल और लगभग कृणाल पंड्या, चारों ही क्रॉसबैट खेलने के चक्कर में कैच आउट हुए.

इनमें से हूडा के अलावा बचे हुए तीनों विकेट अली ने निकाले. और फिर बाद में उन्होंने मार्कस स्टोइनिस को बोल्ड भी मारा. मेयर्स की 22 गेंदों पर 53 रन की पारी व्यर्थ रही. लखनऊ की टीम ने मैच 12 रन से गंवा दिया.

वीडियो: धोनी की कप्तानी में वर्ल्ड कप 2011 जीता, फाइनल खेलने वाले 11 खिलाड़ी अब कहां हैं?

Advertisement