महेंद्र सिंह धोनी. मैन, मिथ, लेजेंड. धोनी अपनी बैटिंग, विकेटकीपिंग और कप्तानी के लिए वर्ल्ड फेमस हैं. और साथ ही उनका रिव्यू सिस्टम भी कमाल का है. कई लोगों ने तो डिसिजन रिव्यू सिस्टम का नाम ही धोनी रिव्यू सिस्टम रख दिया है.
धोनी ने सेकेंड भर में पकड़ी अंपायर की गलती, ये वायरल DRS कोई भूल ना पाएगा!
अंपायर-बॉलर को हवा नहीं, धोनी सेकेंडों में जान गए.
.webp?width=360)

और धोनी रिव्यू सिस्टम इस शनिवार, 8 अप्रैल को फिर से एक्शन में दिखा. MIvsCSK मैच के दौरान. मुंबई की टीम सात ओवर्स में 66 रन पर दो विकेट खो चुकी थी. सूर्यकुमार यादव क्रीज़ पर तुरंत ही आए थे. उन्होंने अपनी पहली गेंद पर सिंगल लिया.
फिर शुरू हुआ आठवां ओवर. गेंद मिचल सैंटनर के हाथ में थी. ओवर की दूसरी गेंद. तेजी से आई फ्लैट, लेग स्टंप की ओर स्किड करती हुई. स्काई ने स्वीप की कोशिश की. लेकिन सफल नहीं हुए. गेंद उन्हें पार करती हुई धोनी के दस्तानों में चली गई. धोनी और सैंटनर ने अपील की.
बल्कि ये भी कह सकते हैं कि जोरदार अपील की. लेकिन अंपायर नहीं माने. उन्होंने इसे वाइड करार दे दिया. और ऐसा होते ही धोनी ने तुरंत DRS की मांग कर दी. रिव्यू में पता चला कि गेंद सूर्या के ग्लव्स से लगकर धोनी के पास गई थी.
अल्ट्राएज़ में स्पाइक दिखी. और सूर्या को वापस जाना पड़ा. मुंबई का तीसरा विकेट 67 के टोटल पर गिरा. और इसके साथ ही लोगों ने ट्विटर पर धोनी रिव्यू सिस्टम ट्रेंड कर दिया. एक यूजर ने लिखा,
‘अब वक्त आ गया है कि ICC डिसिजन रिव्यू सिस्टम का नाम बदलकर धोनी रिव्यू सिस्टम कर दे.’
एक दूसरे यूजर ने लिखा,
‘धोनी रिव्यू सिस्टम अभी दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है.’
एक अन्य यूजर ने धोनी की तारीफ़ में ट्वीट किया,
‘वो चीजें जिनसे आप नहीं बच सकते- चील की नज़र, दुबई पुलिस और धोनी रिव्यू सिस्टम.’
एक यूजर ने लिखा,
‘वो कहते हैं धोनी रिव्यू सिस्टम, बिल्कुल ठीक कहते हैं.’
एक यूजर ने इस घटना की फोटोज़ शेयर करते हुए लिखा,
‘धोनी रिव्यू सिस्टम’
एक अन्य व्यक्ति ने ट्वीट किया,
‘उनके एक एक्शन ने धोनी रिव्यू सिस्टम को ट्रेंड करा दिया.’
एक और थला फैन ने लिखा,
‘जब वह DRS की मांग करें तो इसे स्वीकार करिए और पविलियन निकल लीजिए.’
एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया,
‘आप खुद को अंपायर से बचा सकते हैं, लेकिन धोनी रिव्यू सिस्टम से नहीं.’
धोनी फ़ैन्स इस सीजन अपने फेवरेट प्लेयर की बैटिंग से बहुत खुश थे. और अब उनकी विकेटकीपिंग और DRS ने उन्हें खुश होने का एक और मौका दे दिया.
वीडियो: MS धोनी के बारे में ये आंकड़ा फ़ैन्स को पसंद नहीं आएगा






















