T20 World Cup 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हरा दिया. इंडियन टीम ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता और अपना टाइटल डिफेंड किया. इसी के साथ न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व पेसर डेल स्टेन की एक बड़ी बात सच कर दी.
डेल स्टेन ने भविष्यवाणी कर दी थी, न्यूजीलैंड ने एक बार फिर उन्हें सही साबित कर दिया
न्यूजीलैंड की टीम 2015 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारी थी. 2019 में इंग्लैंड से हारी थी. ये मैच टाई होने के बाद न्यूजीलैंड बाउंड्री काउंट से हार गई थी. 2021 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया से हारी थी.


डेल स्टेन ने एबी डिविलियर्स के यूट्यूब चैनल पर फाइनल से कुछ दिन पहले खुलकर बात की थी. उन्होंने कहा था,
"साउथ अफ्रीका को लोग चोकर्स कहते हैं, लेकिन सच तो ये है कि न्यूजीलैंड ने भी बहुत कम वर्ल्ड कप जीते हैं, जबकि वो हमसे ज्यादा फाइनल खेले हैं."
स्टेन ने आगे कहा,
"नो ऑफेंस न्यूजीलैंड, लेकिन प्लीज इस बार जीत जाओ. वरना मैं वो चोकर्स का कार्ड आपको दे दूंगा."
उन्होंने आगे कहा,
"मैं न्यूजीलैंड की टीम से प्यार करता हूं, लेकिन वो भारत को नहीं हरा पाएंगे. इसके लिए भारत को बहुत बुरी तरह चोक (गलती) करना पड़ेगा. मैं कह रहा हूं, ये नामुमकिन है. मैं चाहता हूं कि वो जीतें, लेकिन मुझे लगता है नहीं जीत पाएंगे."
और वाकई ऐसा ही हुआ. न्यूजीलैंड फाइनल में पहुंचकर फिर से हार गया. ये उनकी व्हाइट-बॉल (वनडे और टी20) वर्ल्ड कप फाइनल में चौथी हार थी. न्यूजीलैंड की टीम 2015 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारी थी.
2019 में इंग्लैंड से हारी थी. ये मैच टाई होने के बाद न्यूजीलैंड बाउंड्री काउंट से हार गई थी. 2021 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया से हारी थी. अब 2026 में भारत से हारकर उनका रिकॉर्ड 0-4 हो गया.
हालांकि, न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल जीत चुकी हैं. लेकिन व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में फाइनल में जीत अभी तक नहीं मिली.
स्टेन की बात सही साबित हुई क्योंकि न्यूजीलैंड ने फाइनल में वैसा परफॉर्म नहीं कर पाई. मैच के पावरप्ले में ही भारत ने बढ़त बना ली थी. पहले 6 ओवरों में टीम ने 92 रन लगा दिए थे. इसके बाद पूरे मैच में टीम बैकफुट पर ही दिखी.
न्यूजीलैंड क्रिकेट में एक खास बात है. वो टेस्ट मैचों में धैर्य और लंबा खेलने में माहिर हैं, लेकिन टी20 जैसे फास्ट और एक्सप्लोसिव फॉर्मेट में उनमे वो आक्रामकता और दमदार अंदाज कम दिखता है. देश के अन्य खेलों में न्यूजीलैंड बहुत सफल है. जैसे रग्बी में ऑल ब्लैक्स लगभग 80% मैच जीतते हैं. नेटबॉल, रोइंग, कैनोइंग, सेलिंग में विश्व चैंपियन बने हैं. यहां तक कि फुटबॉल में भी न्यूजीलैंड की मजबूत हैं.
लेकिन क्रिकेट के व्हाइट-बॉल फाइनल में बार-बार हारने से फैंस में भी निराशा रहती है. न्यूजीलैंड के एक फैन ने 2015 में कहा था,
"निराशा तो सह लूंगा, लेकिन उम्मीद सहन नहीं होती."
यही भावना क्रिकेट में दिखती है. फैन्स उम्मीद करते हैं, लेकिन टीम को जीत नहीं मिलती.
कुल मिलाकर, डेल स्टेन की भविष्यवाणी सटीक निकली. न्यूजीलैंड ने फिर साबित कर दिया कि बड़े फाइनल में वो 'चोकर्स' टैग के करीब हैं. न्यूजीलैंड एक बेहतरीन टीम है, लेकिन व्हाइट-बॉल वर्ल्ड कप ट्रॉफी अभी तक नहीं जीत पाई.
वीडियो: फिर से बोला मिस्टर 360, सूर्यकुमार यादव का बल्ला, 37 गेंदों पर जड़े ताबड़तोड़ 82 रन











.webp?width=275)
.webp?width=275)

.webp?width=275)

.webp?width=120)

.webp?width=120)
