The Lallantop

CWG 2022: इंडियन बॉक्सर्स ने कंफर्म किए तीन मेडल्स

नीतू, निकहत और हसमुद्दीन ने की सेमीफाइनल में एंट्री.

Advertisement
post-main-image
भारतीय बॉक्सर्स (फोटो: PTI)

CWG 2022 में भारत ने वेटलिफ्टिंग, जूडो और टेबल टेनिस जैसे खेलों में अच्छे प्रदर्शन के बदौलत अब तक कुल 18 मेडल जीत लिए हैं. इन खेलों के बाद अब भारत ने बॉक्सिंग में भी तीन मेडल सुनिश्चित कर लिए हैं. कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार हिस्सा ले रही युवा बॉक्सर नीतू घंघास (Nitu Ghanghas) ने भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला मेडल पक्का कर दिया है. 21 साल की नीतू ने अपने बाउट में नॉर्दर्न आयरलैंड की बॉक्सर पर पूरी तरह दबदबा बनाया, जिसके चलते नीतू की प्रतिद्वंदी ने मुकाबले से हटने का फैसला किया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दो बार की यूथ गोल्ड मेडलिस्ट नीतू भारत की सबसे सफल बॉक्सर्स में से एक मेरी कॉम की जगह 48Kg में खेल रही हैं. वह सीधे क्वॉर्टर फाइनल में उतरीं थीं. अपने दमदार बॉडी ब्लो और हेड शॉट के दम पर नीतू ने पहले दो राउंड में ही अपनी प्रतिद्वंद्वी निकोल क्लाइड को पस्त कर दिया. लगातार दो राउंड के दबदबे के बाद नॉर्दर्न आयरलैंड के कोचिंग स्टाफ ने बाउट को वहीं पर खत्म करने का फैसला किया. और नीतू आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच गईं. इस तरह बॉक्सिंग में भारत का पहला मेडल पक्का हुआ.

# CWG2022 Boxing Medals

नीतू के शानदार प्रदर्शन के कुछ देर बाद पुरुषों की बॉक्सिंग में भी भारत का पहला मेडल पक्का हो गया. मोहम्मद हसमुद्दीन ने 57kg कैटेगरी में नामीबिया के बॉक्सर को 4-1 से हराते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई और मेडल सुनिश्चित कर लिया. इसी क्रम में वर्ल्ड चैंपियन निकहत जरीन ने भी अपना क्वॉर्टर फाइनल मुकाबला जीतकर बॉक्सिंग में तीसरा मेडल भी पक्का कर लिया है.

Advertisement

निकहत ने विमेन लाइट वेट बॉक्सिंग के क्वॉर्टर फाइनल मुकाबले में वेल्स की  हेलेन जोंस को हराकर सेमीफइनल में प्रवेश किया. हालांकि टोक्यो ओलंपिक्स की सिल्वर मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन अपना मुकाबला हार गईं. उन्हें क्वॉर्टर फाइनल से बाहर होना पड़ा.

बैडमिंटन में गोल्ड जीतने से कैसे चूक गया भारत?

Advertisement
Advertisement