The Lallantop

विजय शंकर की वर्ल्ड कप तैयारियों को देखकर पता लगा कि सफलताएं कैसे मिला करती हैं

बंदे को जुम्मा-जुम्मा 4 महीने नहीं हुए वन-डे डेब्यू किए हुए और फाइनल 15 में जगह भी बना ली.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
ऑल राउंडर विजय शंकर आजकल अपना अधिकतर वक्त सनराइजर्स हैदराबाद के कैंप में बिता रहे हैं. इस कैंप में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो वर्ल्ड कप खेल चुके हैं. बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप के लिए जो 15 खिलाड़ियों को चुना है, उसमें विजय भी शामिल हैं. तमिलनाडु के इस ऑलराउंडर को वर्ल्ड कप टीम में चुना गया है कि वह चौथे नंबर पर बैटिंग कर सकें. साथ ही इंग्लैंड की पिच पर तेज़ बॉलिंग भी कर सकें. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट मुताबिक विजय ने कहा है कि-
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो वर्ल्ड कप खेल चुके हैं. मैं उनसे बातचीत कर रहा हूं. उनसे सीखने की कोशिश कर रहा हूं कि वर्ल्ड कप में खेलना कैसा अनुभव होता है और उसे जीतना चाहता हूं. हमारी टीम में ओपनर डेविड वार्नर और कोच टॉम मूडी हैं और यह दोनों ऑस्ट्रेलिया के लिए वर्ल्ड कप जीत चुके हैं. बड़े मैचों में प्रेशर को कैसे मैनेज किया जाता है, यह मैं इन लोगों से सीख रहा हूं. टीम में शामिल होने के बाद बहुत खुश हूं और यह एक सपने के सच होने जैसा है.
हैदराबाद के भुवनेश्वर कुमार भी वर्ल्ड कप के लिए चुने गए हैं औ जो गेंद को दोनों तरह से स्विंग कराने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं. भुवनेश्वर ने कहा है, "इंग्लैंड की पिच मेरी स्ट्रेंथ के अनुकूल होंगी और मैं इसका फायदा उठाना चाहूंगा. आईपीएल में हैदराबाद की ओर से खेलने से मुझे मेगा टूर्नामेंट से ठीक पहले सही प्रैक्टिस हो रहा है. विजय शंकर ने भारतीय टीम के लिए अब तक 9 वन-डे और 9 टी-20 मैच खेले हैं. वन-डे में इनका हाईएस्ट स्कोर 46 का है और इन्होंने अब तक 2 विकेट लिए हैं. टी-20 मैच में विजय ने अब तक 101 रन बनाए हैं और 5 विकेट भी लिए हैं. भारतीय टीम को वर्ल्ड कप 2019 का पहला मैच 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है.
वीडियो- World Cup में न चुने जाने पर अंबाती रायडू ने मारक बात कही है

Advertisement
Advertisement