The Lallantop

'इतिहास जो हमेशा कायम रहेगा', मेसी की विदाई पर रोनाल्डो का इमोशनल पोस्ट

Ronaldo on Messi : पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर Cristiano Ronaldo ने अपने सबसे बड़े राइवल Lionel Messi के फेयरवेल पोस्ट पर इमोशनल रिप्लाई किया है. मेसी ने 6 अक्टूबर को बेनिन के ख‍िलाफ अपना अंतिम इंटरनेशनल मैच खेला. इस मैच में मेसी ने 1 गोल और दो असिस्ट भी दिए.

Advertisement
post-main-image
मेसी ने 6 अक्टूबर को इंटरनेशनल फुटबॉल को अलविदा कह दिया. (Courtesy : AFP/AP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • लियोनल मेसी ने 6 अक्टूबर 2023 को अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला, जिसमें उन्होंने एक गोल किया और दो असिस्ट भी प्रदान किए।
  • मेसी ने नेशनल टीम से संन्यास लेने का निर्णय लिया है, जो उनके लंबे और सफल करियर के बाद आया है, जिसमें उन्होंने अर्जेंटीना को कई महत्वपूर्ण जीत दिलाई हैं।
  • मेसी के संन्यास के बाद रोनाल्डो सहित अन्य फुटबॉल खिलाड़ियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है और इससे फुटबॉल जगत में उनकी विरासत पर चर्चा बढ़ी है।

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने 6 अक्टूबर को अपनी नेशनल टीम की जर्सी में आखिरी बार मैदान पर कदम रखा. अपने फेयरवेल मैच के बाद मेसी ने सोशल मीडिया पर दुनियाभर के फैंस को प्यार देने के लिए धन्यवाद दिया. अब उनके इस पोस्ट पर उनके सबसे बड़े राइवल रहे क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी उन्हें इमोशनल ट्रिब्यूट दिया. बेनिन के खिलाफ मोन्यूमेंटल स्टेडियम में खेले गए अपने इस आखिरी इंटरनेशनल मैच में मेसी ने एकदम भौकाल काट दिया. उन्होंने खुद तो एक गोल दागा ही, साथ ही दो गोल दागने में अपने साथियों की असिस्ट भी की.

Advertisement
मेसी ने इंस्टाग्राम पर लिखा विदाई पोस्ट

जैसे ही इस विदाई मैच से मेसी लौटे, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिख दिया. उन्होंने लिखा कि अभी से अर्जेंटीना की जर्सी की याद सताने लगी है. अब नेशनल टीम से आगे बढ़ने का एकदम सही वक्त आ गया है. लगे हाथ उन्होंने अपने परिवार वालों और टीम के साथियों को भी भर-भरकर शुक्रिया कहा. मेसी ने इस मौके पर अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर डिएगो माराडोना को भी याद किया. उन्होंने कहा कि माराडोना की बदौलत अर्जेंटीना फुटबॉल की दुनिया में एक महाशक्ति बन पाया था.

मेसी के संन्यास की खबर सुन मौजूदा और पुराने, तमाम फुटबॉलरों ने उन्हें ट्रिब्यूट दिया. लेकिन इसमें सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी रोनाल्डो ने. मैदान पर एक-दूसरे को कांटे की टक्कर देने वाले रोनाल्डो ने अपने राइवल के लिए ऐसा मैसेज लिखा कि पढ़कर दिल पसीज जाए. पुर्तगाल के इस सुपरस्टार ने मेसी की पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा कि आपने जो इतिहास रचा है, वो हमेशा याद रखा जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने मेसी को वर्चुअली गले भी लगाया.

Advertisement
messi ronaldo
मेसी के इमोशनल पोस्ट पर रोनाल्डो का कॉमेंट. (Instagram)

ये भी पढ़ें : 'सिलेक्शन के लिए मांगा अवॉर्ड से 20% कमिशन', पैरा शूटर्स ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप 

रोनाल्डो ने क्या लिखा?

रोनाल्डो ने लिखा,

लियो, इतने सालों तक अपने देश के लिए खेले और ऐसा इतिहास बना डाला जो हमेशा कायम रहेगा. अर्जेंटीना के साथ आपने जो कुछ भी कमाया है, उसके लिए मेरी तरफ से फुल रिस्पेक्ट है. ढेर सारा प्यार.

Advertisement

वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है, जब रोनाल्डो ने मेसी को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजा हो. इसी साल अगस्त में जब मेसी के पिता जॉर्ज का निधन हुआ था, तब भी रोनाल्डो ने आगे बढ़कर अपनी संवेदनाएं जताई थीं.

रोनाल्डो बनाम मेसी का इतिहास

मॉडर्न डे फुटबॉल की बात हो और रोनाल्डो-मेसी की राइवलरी का जिक्र न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. इन दोनों की टक्कर ने ही तो फुटबॉल को उसकी नई पहचान दी है. इस किस्से की शुरुआत हुई थी साल 2007 में. तब ये दोनों दिग्गज ब्राजील के काका के साथ बैलोन डिओर अवॉर्ड के लिए रेस में लगे थे.

फिर क्या था, अगले 10 सालों तक फुटबॉल की दुनिया में बस इन्हीं दोनों का सिक्का चला. हर फीफा बेस्ट प्लेयर और बैलोन डिओर अवॉर्ड इन्हीं दोनों के बीच बंटता रहा. इस राइवलरी में असली आग तब लगी, जब रोनाल्डो ने रियल मैड्रिड की जर्सी पहन ली और स्पेन में मेसी की टीम बार्सिलोना के खिलाफ ताल ठोकने लगे. क्लब फुटबॉल में इन दोनों टीमों के बीच होने वाले 'एल क्लासिको' मैच का जलवा ही अलग हो गया. इसे सबसे बड़ा मैच माना जाने लगा.

भले ही इन दोनों के बीच दुनिया की सबसे बड़ी राइवलरी रही हो. लेकिन मैदान के अंदर और बाहर दोनों ने एक-दूसरे की हमेशा इज्जत की है. इंटरनेशनल लेवल पर ये दोनों धुरंधर दो बार आमने-सामने भिड़े हैं. दोनों के ही खाते में बराबरी से एक-एक जीत दर्ज है.

वीडियो: Lionel Messi की इंटरनेशनल फुटबॉल से विदाई, Farewell Match में क्या-क्या हुआ?

Advertisement