The Lallantop

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने T20 वर्ल्डकप पर ऐसा बयान दिया है कि IPL वाले खुश हो जाएंगे!

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन ने बड़ी बात कह दी है.

Advertisement
post-main-image
आईपीएल ट्रॉफी और आईपीएल मैच का कोलाज.
कोरोना वायरस महामारी की वजह से बाकी चीज़ों की तरह ही क्रिकेट भी पूरी तरह से ठहरा हुआ है. लेकिन धीरे-धीरे सुधार की तरफ बढ़ती चीजों के बीच क्रिकेट में आसार पूरी तरह से सामान्य होते नहीं दिख रहे. साल 2020 के आखिर में ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्वकप खेला जाना है. लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन अर्ल एडिंग्स ने टी20 विश्वकप इसी साल होने की संभावनाओं को अवास्तविक बताया है.
टी20 विश्वकप को इस साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक खेला जाना है. लेकिन मौजूदा हालातों को देखकर ऐसा नहीं लग रहा कि ऑस्ट्रेलिया इसका आयोजन कर पाएगा. पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा था कि वो कोशिश कर रहा है कि टी20 विश्वकप अपने तय कार्यक्रम के हिसाब से ही हो. लेकिन अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इसके लिए तैयार नज़र नहीं आ रहा.
2020 में टी20 विश्वकप असंभव!
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन अर्ल एडिंग्स ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा,
''अभी आधिकारिक तौर पर ये नहीं कहा जा रहा है कि इसे इस साल के लिए रद्द कर दिया गया है या फिर टाल दिया गया है. लेकिन ऐसे वक्त में ऑस्ट्रेलिया में 16 देशों को लाना बहुत मुश्किल है. खासकर तब जब दुनियाभर में कई देश अब भी कोविड की चपेट में हैं.
''मुझे लगता है कि टी20 विश्वकप तय समय पर होगा ये कहना अवास्तविक है. या फिर यू कहें कि ये हो पाना बहुत ज़्यादा मुश्किल है.''
हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टी20 विश्वकप को लेकर आईसीसी के सामने बहुत सारे ऑप्शन्स रखे हैं.
टी20 विश्वकप के चीफ एग्ज़िक्यूटिव निक होकली ने कहा है कि आईसीसी अगले महीने टी20 विश्वकप के भविष्य को लेकर फैसला करेगा. ऐसे में अब यही संभावना नज़र आती है कि टी20 विश्वकप को अगले साल के लिए टाला जाए.
Saurav Ganguly
बीसीसीआई प्रेसीडेंट सौरव गांगुली टीम इंडिया के लिए खेलने वाले प्लेयर्स को घरेलू क्रिकेट में खेलने से बचाते रहे हैं. (Photo: PTI)

आईपीएल के लिए खुल जाएंगे रास्ते:
हाल में बीसीसीआई प्रेसिडेंट सौरव गांगुली ने कहा था कि उनकी पूरी कोशिश है कि आईपीएल को करवाया जाए. इसके लिए चाहे फिर खाली मैदानों में ही इसके मैच हों.
बीसीसीआई पहले से ही टी20 विश्वकप के खाली स्लॉट में आईपीएल करवाने पर विचार कर रहा है. ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस बयान से आईपीएल के अक्टूबर-नवंबर में होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं.
अगर अक्टूबर-नवंबर में टी20 विश्वकप नहीं होता है तो फिर ज़्यादातर देश उस वक्त खाली रहेंगे. ऐसे में आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी भी संभव हो पाएगी.


IPL पर गांगुली का यह बयान करोड़ों फैंस को खुश कर देगा! 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement