The Lallantop

15 साल के वैभव को क्यों बनाया गया ईस्ट जोन का वाइस कैप्टन?

वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाने के फैसले को लेकर सेलेक्टर्स ने वैभव सूर्यवंशी से बात नहीं की थी. हालांकि, ये ईस्ट राज्यों के सभी सेलेक्टर्स का मिलकर लिया गया फ़ैसला था.

Advertisement
post-main-image
वैभव फर्स्ट क्लास में बिहार के वाइस कैप्टन है. (Photo-Pti)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन क्रिकेट टीम का वाइस कैप्टन नियुक्त किया गया है, जबकि ईशान किशन टीम के कप्तान हैं और यह फैसला सभी सेलेक्टर्स ने मिलकर किया है।
  • वैभव को छोटी उम्र में जिम्मेदारी देने का कारण उनकी मैच में परिपक्वता बढ़ाना और भविष्य में नेतृत्व क्षमता विकसित करना बताया गया है, साथ ही यह बिहार के एकमात्र खिलाड़ी हैं।
  • इस नियुक्ति से वैभव को दलीप ट्रॉफी में प्रदर्शन का मौका मिलेगा, जिससे नेशनल सेलेक्टर्स उनकी प्रतिभा पर नज़र रखेंगे और वह भारतीय टेस्ट टीम के दावेदार बन सकते हैं।

युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन का वाइस कैप्टन बनाया गया है. जब टीम का ऐलान किया गया तो लोग इस फैसले से हैरान थे. लोगों का कहना था कि टीम में कई सीनियर खिलाड़ी हैं, ऐसे में वैभव को छोटी उम्र में यह जिम्मेदारी नहीं दी जानी चाहिए थी. बिहार के सूर्यवंशी टीम में राज्य के एकमात्र खिलाड़ी हैं. अब इसे लेकर सेलेक्टर्स की तरफ से जवाब आया है. उन्होंने बताया कि वैभव को क्यों यह जिम्मेदारी दी गई है?

Advertisement
वैभव को क्यों बनाया गया कप्तान?

ओडिशा के पूर्व खिलाड़ी और सेलेक्टर प्रवंजन मलिक ने बताया कि वैभव को जिम्मेदारी देने से वह और मैच्योर होंगे. उन्होंने बताया कि वैभव को कप्तान नहीं वाइस कैप्टन बनाया गया है. कप्तान ईशान किशन हैं. वह विकेटकीपर हैं तो पूरा सारा समय एक्टिव होंगे. वैभव बड़ा हो रहे हैं और जिम्मेदारी देने से वह केवल बल्लेबाज के तौर पर ही नहीं, बल्कि लीडर के तौर पर भी मैच्योर होंगे. 

मलिक ने आगे कहा कि वैभव भारत के लिए खेल रहे हैं और अच्छा कर रहे हैं. IPL में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है. वैभव फर्स्ट क्लास में भी बिहार के वाइस-कैप्टन हैं. अब दलीप ट्रॉफी में वाइस कैप्टन बनना उनके लिए बड़ा मौका है. छोटी उम्र में बड़ी जिम्मेदारियां उठाना, खिलाड़ियों के लिए अच्छा होता है. क्या पता आगे जाकर वैभव को भारत की कप्तानी करने का भी मौका मिले.

Advertisement
वैभव से नहीं की गई चर्चा

इस फैसले को लेकर सेलेक्टर्स ने वैभव सूर्यवंशी से बात नहीं की थी. हालांकि, ये ईस्ट राज्यों के सभी सेलेक्टर्स का मिलकर लिया गया फैसला था. मलिक ने कहा कि इससे भी जरूरी बात यह है कि उनके लिए रन बनाने का यह एक शानदार मौका है. अगर वो दलीप ट्रॉफ़ी में अच्छा खेलते हैं, तो नेशनल सेलेक्टर्स ज़रूर उन पर नज़र रखेंगे. और सेलेक्टर्स को लगता है कि हो सकता है वैभव जल्द ही भारतीय टेस्ट टीम में जगह बनाने के दावेदार बन जाएं.

यह भी पढ़ें- फ्लेमिंग बने इंग्लैंड के टेस्ट कोच, जो रूट होंगे कप्तान 

ईस्ट जोन की टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मुकेश कुमार और शाहबाज अहमद तथा भारत ए के पूर्व कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन को भी शामिल किया गया है. कप्तान किशन के अलावा झारखंड से भारत ए के खिलाड़ी कुमार कुशाग्र और अनुकूल रॉय को भी टीम में जगह मिली है.

Advertisement

वीडियो: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का जलवा, 4 और पदक आए; विशाल टीके पर नजर

Advertisement