The Lallantop

LPG Price Cut: गैस सिलेंडर 202 रुपये सस्ता हुआ

19 किलोग्राम वाले Commercial LPG Cylinder के दाम 200 रुपये से ज्यादा घटा दिए गए हैं. हालांकि, घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. जानिए नई कीमत क्या है?

Advertisement
post-main-image
कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में कटौती की गई. (फोटो: इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • तेल कंपनियों ने 1 अगस्त से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में दिल्ली में 202 रुपये और कोलकाता में 209 रुपये की कटौती की है, जिससे इनके दाम क्रमशः 2,728 रुपये और 2,872.50 रुपये हो गए हैं।
  • पश्चिम एशिया में चल रही जंग और सप्लाई की कमी के कारण जनवरी-जून 2026 में भारत में LPG की खपत लगभग 8% घट गई थी, जिससे कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में पहली छमाही में लगातार वृद्धि हुई।
  • इस वर्ष जुलाई और अगस्त में दो बार कीमतों में कटौती के बावजूद, कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम इस समय जनवरी 2026 के मुकाबले अभी भी ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं।

अगस्त महीने की शुरुआत कमर्शियल गैस ग्राहकों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है. तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये से ज्यादा की कटौती की है. राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 202 रुपये और कोलकाता में 209 रुपये तक सस्ता हो गया है. घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

Advertisement
LPG की नई कीमत क्या है?

कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर रेट में ताजा कटौती शनिवार, 1 अगस्त की सुबह से लागू हो गई. सूत्रों ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,728 रुपये हो गई है.

कोलकाता में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर का दाम घटकर 2,872.50 रुपये हो गया है. कमर्शियल सिलेंडर सस्ता होने से ढाबा, रेस्टोरेंट, होटल और अपने कारोबार के लिए गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों को राहत मिलेगी. इससे उनके बिजनेस की लागत में कमी आने की उम्मीद है.

Advertisement
साल में दूसरी बार घटे दाम

इस साल जनवरी में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर का रेट 1,691 रुपये था. इसके बाद इसके दाम कुल 5 बार बढ़ाए गए. पश्चिम एशिया की जंग का असर भी कमर्शियल गैस की कीमत पर हुआ. जून में इसके दाम बढ़ते-बढ़ते 3113.50 रुपये तक पहुंच गए. यानी 6 महीनों में कमर्शियल सिलेंडर करीब 1,300 रुपये से ज्यादा महंगा हो गया था. 

साल 2026 में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में कुल दो बार कटौती की गई है. इससे पहले 1 जुलाई को कटौती की गई थी, जब दिल्ली में दाम 183.50 रुपये कम किए गए थे. जुलाई और अगस्त में लगातार दो महीने मिली राहत के बावजूद, जनवरी के मुकाबले अब भी सिलेंडर के दाम ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें: LPG की कमी हुई तो चूल्हे पर पकाया मिड-डे मील, प्रिंसिपल सस्पेंड; अब HC ने फैसला सुनाया

Advertisement
अमेरिका से LPG खरीदने का प्लान

सूत्रों ने 28 जुलाई को न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि भारत 2027 में अपनी LPG इंपोर्ट का एक-चौथाई हिस्सा अमेरिका से खरीदने का प्लान बना रहा है. इस कदम से पश्चिम एशिया पर निर्भरता कम होगी और वॉशिंगटन के साथ ट्रेड डील करने की कोशिशों को भी मदद मिलेगी.

सरकार के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, पश्चिम एशिया से कम सप्लाई की वजह से जनवरी-जून 2026 में भारत की LPG खपत घटकर लगभग 14.7 मिलियन टन रह गई, जो एक साल पहले के मुकाबले लगभग 8% कम है. वहीं, इंपोर्ट लगभग 28% घटकर लगभग 7.5 मिलियन टन रह गया.

वीडियो: खर्चा-पानी: कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े, क्या घरेलू LPG गैस पर भी दिखेगा असर?

Advertisement