The Lallantop

लगता है चेतेश्वर पुजारा को साउथ अफ्रीका में पेट्रोल की ज़रूरत है

एक अनचाहा रिकॉर्ड कायम करने वाले पहले इंडियन क्रिकेटर बन गए हैं पुजारा.

Advertisement
post-main-image
चेतेश्वर पुजारा

टीम इंडिया साउथ अफ्रीका से दूसरा टेस्ट मैच भी हार गई है. ये लाइन लिखते समय इंडिया के दूसरी पारी में 147 रन पर 9 विकेट गिर चुके हैं और उसे जीतने के लिए अभी 140 रन और चाहिए. क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, लेकिन अप्रत्याशित खेल नहीं है.

Advertisement

तो ऊपर की ये तीन लाइनें इसलिए लिखी गई हैं, ताकि आपको चेतेश्वर पुजारा के बारे में बताया जा सके. इंडिया के शानदार बैट्समैन, जिन्हें अगला राहुल द्रविड़ माना जाता है. मानने में कोई बुराई नहीं है, क्योंकि पुजारा ने अपना पोटाश साबित भी किया है. लेकिन अफ्रीका में पुजारा जैसा खेल रहे हैं, उसे देखकर लग रहा है कि उन्हें थोड़े पेट्रोल की ज़रूरत है.


दूसरे टेस्ट की पहली पारी में रन आउट होने के बाद पुजारा
दूसरे टेस्ट की पहली पारी में रन आउट होने के बाद पुजारा

और क्या! जब आदमी बार-बार रन आउट हो रहा हो, तो उसे पेट्रोल देने के अलावा क्या किया जा सकता है. सेंचुरियन में हो रहे दूसरे टेस्ट मैच में पुजारा पहली पारी में भी रन आउट हुए और दूसरी पारी में भी. पहली पारी में उन्होंने 47 गेंदों में 19 रन बनाए और फिर एबी डिविलियर्स ने उन्हें रन आउट कर दिया. दूसरी पारी में तो किस्मत और झटोली निकली. पार्थिव पटेल स्ट्राइक पर थे. उन्होंने गेंद को थर्ड मैन की तरफ भेजा. वहां खड़े गीडी ने थ्रो फेंका और तीसरा रन लेने के चक्कर में पुजारा ताप लिए गए.

Advertisement

और पता है क्या! पुजारा एक ही टेस्ट मैच की दोनों पारियों में रन आउट होने वाले इंडिया के पहले बैट्समैन बन गए हैं. इंडिया की बात छोड़ भी दें, तो पुजारा से पहले ये 'कारनामा' 18 साल पहले न्यूज़ीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग ने किया था. जिम्बॉब्वे के खिलाफ उन्होंने पहली पारी में 22 और दूसरी पारी में 55 रन बनाए थे, लेकिन वो दोनों पारियों में रन आउट हुए थे. अब सबसे ऊपर पुजारा का नाम है.


एक ही पैराग्राफ को बहुत बड़ा नहीं कर सकते, इसलिए दो और खास बातें इस पैराग्राफ में लिखी हैं. पुजारा 25वें खिलाड़ी हैं, जो एक ही टेस्ट की दोनों पारियों में रन आउट हुए. साथ ही, वो तीसरे ऐसे बैट्समैन हैं, जो दोनों पारियों में तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए और रन आउट हुए.

और कमाल देखिए. ये आखिरी लाइन लिखते समय इंडियन टीम ऑल आउट हो चुकी है. कुल 151 रनों पर. साउथ अफ्रीका 135 रनों से दूसरा मैच जीत चुकी है और सीरीज़ भी 2-0 से जीत चुकी है. लिखा था न कि क्रिकेट इतना भी अप्रत्याशित नहीं है.

Advertisement



ये भी पढ़ें:

टीम इंडिया जितने रन बनाकर जीती, उसमें 85% तो अकेले पृथ्वी शॉ ने बनाए हैं

रबाडा ने विराट कोहली को गाली दी और फिर पूरी अफ्रीकी टीम पछताई

इंडियन टीम साउथ अफ़्रीका में कैच लेना भूल गई है क्या?

ये वीडियो देखकर मान लेना चाहिए कि धोनी देवता हो चुके हैं

Advertisement