The Lallantop

Chandrayaan 3 की सफलता पर सचिन, सहवाग, कोहली, रोहित, किसने क्या कहा?

टीम इंडिया ने तो आयरलैंड में जश्न मनाया. सचिन ने जो कहा, वो दिल जीतने वाला...

Advertisement
post-main-image
चंद्रयान-3 की सफलता पर क्रिकेटर्स ने क्या कहा? (साभार - ट्विटर)

चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) का लैंडर विक्रम चंद्रमा पर उतर गया है. पूरे देश के लिए ये लम्हा ऐतिहासिक था. 23 अगस्त की शाम 6 बजे के आसपास विक्रम ने चांद पर कदम रखा. इसके साथ ही भारत ने स्पेस रेस के इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया. इस लम्हे पर सचिन तेंडुलकर, विराट कोहली, रोहित शर्मा जैसे दिग्गज क्रिकेटर्स ने देश को बधाई दी. बता दें, विक्रम के लैंड होने के साथ ही भारत इकलौता ऐसा देश बन गया है, जिसने चांद के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की हो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सचिन पाजी से शुरू करते हैं. उन्होंने लिखा,

'विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा.

ISRO भारत के सर्वश्रेष्ठ में से है. साधाराण लोग यहां एक साथ कड़ी मेहनत कर समस्याओं का हल निकालते हैं और हमारे तिरंगे को लहराते हैं.

एस सोमनाथ की चंद्रयान-3 की टीम के साथ-साथ भारत को चंद्रयान-2 की टीम के लिए भी जश्न मनाना चाहिए और उन्हें भी बधाई देनी चाहिए. उस टीम को के सिवान ने लीड किया था.

हर हार्ड लैंडिंग से हम सबक सीखते हैं, जो हमें एक सॉफ्ट लैंडिंग के पास ले जाता है. चाहे वो चांद पर हो, या जिंदगी में. जय हिंद.'

Advertisement

विराट कोहली ने भी ट्वीट किया.

'चंद्रयान-3 की टीम को बहुत बधाई. आपने पूरे देश का नाम रौशन किया है. जय हिंद.'

कैप्टन रोहित शर्मा ने ISRO को बधाई दी.

Advertisement

‘चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला पहला देश. ये सुनने में ही कितना अच्छा लगता है. ये हम सबके लिए एक गर्व का लम्हा है. ISRO को उनकी मेहनत के लिए बधाई.’

टीम इंडिया के पूर्व उपकप्तान केएल राहुल ने लिखा,

‘ISRO की शानदार टीम को सलाम. आपके धैर्य और काबिलियत ने पूरे देश को गर्वांगित किया है. जय हिंद!’

टीम इंडिया के पेसर मोहम्मद शमी ने इस लम्हे की फोटोज़ को शेयर कर लिखा,

‘चंद्रयान मिशन सफल रहा. पूरे देश को बधाई, ख़ासकर ISRO को.’

BCCI के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने भी ISRO को बधाई दी.

टीम इंडिया के पूर्व पेसर वेंकटेश प्रसाद ने ट्वीट किया,

‘हमने इतिहास रचा है. हम सबको ये खुशी देने के लिए ISRO को बधाई. ये वाकयी एक शानदार मौका है. भारत माता की जय!’

ज़हीर ख़ान ने लिखा, 

एक भारतीय होने के नाते, चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से बहुत गर्व महसूस हो रहा है. ये दिखाता है कि हमारे वैज्ञानिक कितने शानदार हैं और हमारा ज़ज्बा अटूट है. हम सितारों को पाने की कोशिश करते रहेंगे. पूरी दुनिया में भारत चमकेगा. जय हिंद!

पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने अपने अतरंगी स्टाइल में ट्वीट कर लिखा,

'हम सूर्यास्त के करीब पहुंच रहे थे, और चांद के साउथ पोल पर सेट हो गए. क्या शानदार लम्हा है. ये बताता है कि हर नाकामयाबी के बाद एक शानदार वापसी होती है. कुछ लोग जो चाहते हैं कि भारत हारे, ऐसे कुछ जो भारत में ही रहते हैं, उनकी रातों की नींद उड़ जाएगी.'

युवा ओपनर शुभमन गिल ने भी ट्वीट कर टीम को बधाई दी.

‘ISRO के प्रतिभाशाली लोगों को उनकी इस असाधारण उपलब्धि के लिए बधाई. #Chandrayaan3 टीम को उनके इस शानदार कारनामे के लिए बधाई!’

वहीं BCCI ने ट्वीट कर बताया कि टीम इंडिया, जो फिलहाल आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज़ खेलने गई है, उसने भी इस लम्हे को देखा. पूरी टीम इस लैंडिंग के होते ही ताली बजाकर जश्न मनाने लगती है. कैप्शन था,

‘डबलिन से हमने इतिहास बनते हुए देखा. विक्रम जब चांद के साउथ पोल पर लैंड किया, वो लम्हा.’

बता दें, लैंडिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ISRO और पूरे देश को संबोधित किया. पीएम ने क्या कहा, आप यहां पढ़ सकते हैं. 

वीडियो: खर्चा-पानी: चंद्रयान-3 पर कितना पैसा खर्च हुआ, बैंकों के पास पैसे खत्म हो गए हैं?

Advertisement