The Lallantop

268 का स्ट्राइक रेट... शाहीन अफरीदी को सपने में भी ग्लेन फिलिप्स का नाम डराने वाला है!

Champions Trophy 2025: Glenn Phillips ने Shaheen Shah Afridi की खूब कुटाई कर दी. ODI में शाहीन के खिलाफ उनका रिकॉर्ड हैरान करने वाला है.

Advertisement
post-main-image
ग्लेन फिलिप्स ने शाहीन अफरीदी की खूब कुटाई कर दी (फोटो: AP)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) की शुरुआत हो चुकी है. और शुरुआत भी काफी धमाकेदार रही है. पाकिस्तान के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में भी न्यूजीलैंड के बैटर्स ने गदर काट दिया है. विल यंग (Will Young) और टॉम लैथम (Tom Latham) ने मैच में सेंचुरी लगाई है. लेकिन असली महफिल लूटी है ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने. जिन्होंने धुआंधार हाफ सेंचुरी लगाई है. फिलिप्स ने मैच में शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) की अच्छी कुटाई की. 

फिलिप्स ने इस मुकाबले में 39 बॉल पर 61 रन कूट दिए. जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल रहे. फिर मैच खत्म होने के बाद शाहीन के खिलाफ फिलिप्स के जो आंकड़े सामने आए, वो देख फैन्स हैरान रह गए. दरअसल, फिलिप्स ने वनडे क्रिकेट में शाहीन की कुल 29 बॉल्स का सामना किया है. जिसमें उन्होंने 78 रन कूटे हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 268.90 का रहा है. फिलिप्स ने शाहीन के खिलाफ अब तक कुल 12 बॉउंड्रीज लगाई है. खास बात ये है कि फिलिप्स अभी तक शाहीन की बॉल पर आउट नहीं हुए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस मुकाबले की बात करें तो फिलिप्स ने शाहीन की तरफ से डाले गए पारी के 47वें ओवर में दो सिक्स जड़े. जबकि उनके अगले ओवर में फिलिप्स ने एक चौका भी जड़ा. इससे पहले 8 फरवरी को ट्राई सीरीज के दौरान भी फिलिप्स ने शाहीन की खूब कुटाई की थी. उन्होंने न्यूजीलैंड की पारी के आखिरी ओवर में शाहीन को 25 रन कूट दिए थे.

Advertisement

ये भी पढ़ें: हसन अली ने PCB पर लगाया गंभीर आरोप, भारत के खिलाफ मैच से पहले ही अपने बयान से मचाया बवाल!

पाकिस्तान के खिलाफ फिलिप्स ने अब तक 7 पारियों में 82.75 की औसत के साथ 331 रन बनाए हैं. जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल है.  साल 2022 में आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू करने वाले फिलिप्स ने अब तक कुल 40 वनडे मुकाबले खेले हैं. इसकी 32 पारियों में उन्होंने 38.30 की औसत से 996 रन बनाए हैं. जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल है.

न्यूजीलैंड का बड़ा स्कोर

बात चैंपियंस ट्रॉफी मैच की करें तो न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट खोकर 320 रन बनाए. न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. 73 रन तक टीम के तीन प्लेयर्स पवेलियन लौट चुके थे. लेकिन यहां से विल यंग और टॉम लैथम ने पारी को संभाला. दोनों ने शतकीय पारी खेली. यंग 107 रन बनाकर आउट हुए. जबकि लैथम 118 रन बनाकर नाबाद रहे. शाहीन ने अपने कोटे के 10 ओवर में 68 रन दिए. जबकि उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला.

वीडियो: ग्लेन फिलिप्स की तूफानी पारी, जिसने RR से मैच छीन लिया

Advertisement

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement