The Lallantop

खेत में पानी को लेकर शुरू हुआ झगड़ा हिंसा, मौत और बुलडोजर तक कैसे जा पहुंचा?

Uttarakhand  के देहरादून में स्थित Vikasnagar इलाके में दो गुटों की झड़प में एक BJP कार्यकर्ता की मौत हो गई. बाद में हिंसा इतनी बढ़ गई कि स्थानीय लोगों और कथित हिंदुत्ववादी संगठनों के लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया. यहां तक की आरोपी के घर में तोड़फोड़ के साथ आग लगा दी.

Advertisement
post-main-image
देहरादून में दो गुटों के झड़प में बीजेपी कार्यकर्ता की मौत हो गई. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तराखंड के देहरादून के विकासनगर इलाके के बैरागीवाला गांव में 13 जून को खेतों में पानी लगाने के विवाद के दौरान हुई झड़प में भाजपा कार्यकर्ता विनोद कश्यप की मौत हो गई।
  • पानी की सिंचाई को लेकर चल रहे पुराने विवाद और दोनों समुदायों के बीच बढ़ती रंजिश ने इस झड़प को भड़काया, जिससे हिंसा और विरोध प्रदर्शन हुए।
  • मृत्यु और घायलों के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर 12 आरोपियों की तलाश शुरू की, सुरक्षा बढ़ाई और इंटरनेट बंद कर दिया, साथ ही आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया गया।
author-image
अंकित शर्मा

उत्तराखंड के देहरादून में विकासनगर इलाके में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प में एक शख्स की मौत हो गई. बताया गया कि विवाद खेतों में पानी लगाने को लेकर शुरू हुआ था, जो बाद में हिंसक हो गया. मृतक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं. पुलिस ने मामले में 12 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलने की भी खबर है. घटना शनिवार, 13 जून को बैरागीवाला गांव की है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मृतक की पहचान विनोद कश्यप के तौर पर हुई है. इंडिया टुडे से जुड़ी टीना शाहू और अंकित शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, झड़प में एक महिला समेत अन्य तीन लोग भी घायल हुए हैं. इस दौरान गांव के लोगों ने घटनास्थल पर भारी विरोध प्रदर्शन किया. लोगों ने आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग भी की. घटना के दूसरे दिन पुलिस ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर चला दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस के सामने स्थानीय लोगों इकठ्ठा होकर तोड़फोड़ और नारेबाजी की. यहां तक कि आरोपी के घर पर पथराव भी किया गया और आग लगा दी.

इस आगजनी में घर के अंदर खड़ी एक बाइक जलकर राख हो गई. गुस्साई भीड़ ने एक ट्रैक्टर को भी आगे के हवाले कर दिया. ये सारी घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई. अब दोनों समुदायों के बीच हुए झड़प का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है.

Advertisement
Dehradun
आगजनी की तस्वीरें.

वायरल वीडियो में लोगों को लाठी डंडे चलाते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान कुछ लोगों को अपनी जान बचाकर भागते हुए भी देखा जा सकता है. मामले में पुलिस का भी बयान आया है. पुलिस के मुताबिक, ये विवाद खेत में पानी डालने को लेकर शुरू हुआ था, जो काफी दिनों से चल रहा था. दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट होने लगी और एक शख्स की मौत हो गई. महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं. कुछ हिंदुत्ववादी संगठन भी गांव वालों के साथ सड़कों पर उतर आए और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करने लगे.

रिपोर्ट के मुताबिक, कई घंटों तक सड़क पर प्रदर्शन चलता रहा. लोगों का कहना था कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. लगातार बढ़ते बवाल के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है. पूरा इलाका छावनी में बदल गया है. प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इंटरनेट भी बंद कर दिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी. मामले में SSP प्रमेंद्र सिंह डोभाल का बयान आया है. उन्होंने कहा,

13 जून की शाम बैरागीवाला सहजपुर थाना क्षेत्र में सिंचाई के पानी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. इसमें एक पक्ष द्वारा हावी होकर दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला किया गया.

Advertisement

मामले पर आज तक के रिपोर्टर अंकित शर्मा ने बैरागीवाला के प्रधान विक्की कश्यप से बात की. उन्होंने आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. विक्की ने कहा,

‘कल जिस भाई विनोद कश्यप की मृत्यु हुई है, वो नीचे मंदिर के पास रहते हैं. कुछ लोगों ने उनके घर पर जाकर उनके भाई पर हमला किया, जो उनके घर के सीसीटीवी में आया है.’

मौजूदा ग्राम प्रधान ने बीजेपी कार्यकर्ता के मौत का जिम्मेदार गांव के ही पूर्व प्रधान के घर के सदस्यों पर लगाया है. उनका आरोप है कि ये घटना पुरानी रंजिश का बदले की गई है. घटना के बाद बीजेपी विधायक मुन्ना चौहान पहले घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे. फिर वहां से सीधे बैरागीवाला गांव पहुंचे, अधिकारियों को सख्त एक्शन के निर्देश दिए.

वीडियो: अभिषेक बनर्जी के घर पुलिस की घंटों तलाशी, बंगाल की राजनीति में मचा बवाल

Advertisement