The Lallantop

DU में छात्रा की छिपकर फोटो लेने का आरोप, कॉलेज ने टीचर की एंट्री बैन कर दी

कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि उन्हें स्टूडेंट की तरफ से शिकायत मिली की टीचर उनकी फोटो ले रहा है. इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने उस जगह का सीसीटीवी फुटेज देखा जहां टीचर ने कथित तौर पर स्टूडेंट की तस्वीर ली थी.

Advertisement
post-main-image
DU के कॉलेज में टीचर को आने से रोक दिया गया है (PHOTO-Justdial)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली यूनिवर्सिटी में एक टीचर पर परीक्षा के दौरान छात्रा की चोरी-छिपे तस्वीर लेने का आरोप लगा है, जिसके बाद उन्हें परीक्षा ड्यूटी से हटा कर कैंपस में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।
  • शिकायत मिलने पर कॉलेज प्रशासन ने सीसीटीवी फुटेज और टीचर के फोन की जांच की, जिसमें कथित तौर पर छात्रा की तस्वीरें मिलीं, जिससे यह मामला प्रशासन के संज्ञान में आया।
  • इंटर्नल कंप्लेंट कमेटी 20 जून तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके आधार पर पुलिस में शिकायत और आगे की कार्रवाई की संभावना बनी हुई है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एक टीचर को कैंपस में घुसने से रोक दिया गया. टीचर पर आरोप है कि उन्होंने एग्जाम के दौरान चोरी-छिपे एक छात्रा की तस्वीर खींची थी. मामले में टीचर पर जांच चल रही है. कॉलेज प्रशासन ने टीचर का फोन जब्त कर लिया है. साथ ही उन्हें एग्जाम ड्यूटी से भी हटा दिया गया है. टीचर के खिलाफ कॉलेज की इंटर्नल कंप्लेंट कमेटी जांच कर रही है. रिपोर्ट के नतीजों के आधार पर टीचर के खिलाफ पुलिस में शिकायत किए जाने की संभावना है. इंटर्नल कंप्लेंट कमेटी को 7 दिनों के भीतर 20 जून तक अपनी जांच रिपोर्ट सौंपनी है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कॉलेज प्रशासन ने बताया कि कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. कॉलेज के प्रिंसिपल ने बताया कि उन्हें स्टूडेंट की तरफ से शिकायत मिली थी कि टीचर बिना परमिशन उनकी फोटो ले रहा है. इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने उस जगह का सीसीटीवी फुटेज देखा, जहां टीचर ने कथित तौर पर स्टूडेंट की तस्वीर ली थी. इस दौरान टीचर एग्जाम हॉल में इनविजिलेटर की ड्यूटी पर था. प्रिंसिपल ने बताया,

शिकायत के आधार पर हमने उसका फोन चेक किया. इसके बाद हमने फोन जब्त कर लिया. फोन की जांच करने पर कई ऐसी तस्वीरें मिली जिसका आरोप स्टूडेंट ने लगाया था.

Advertisement

कॉलेज प्रशासन के के अनुसार, एक दूसरे स्टूडेंट ने देखा कि टीचर कथित तौर पर शिकायत करने वाली स्टूडेंट की तस्वीरें ले रहे थे. लिहाजा उसने उस स्टूडेंट को इस बारे में बताया. इसके बाद यह मामला प्रिंसिपल तक पहुंचा और प्रिंसिपल ने इसे इंटर्नल कंप्लेंट कमेटी को सौंप दिया.

कैंटीन में हो रही थी परीक्षा

जब पूछा गया कि परीक्षा कैंटीन में क्यों हो रही है, तो प्रिंसिपल ने कहा कि यह इंतजाम इसलिए किया गया ताकि बढ़ती गर्मी के बीच छात्र एयर-कंडीशंड जगह पर अपना पेपर लिख सकें. उन्होंने कहा, 

कैंटीन में एयर-कंडीशनिंग की सुविधा है, इसलिए इसे परीक्षा कराने के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था.

Advertisement

वहीं सस्पेंशन की खबरों को गलत बताते हुए प्रिंसिपल ने कहा कि ऐसा कोई भी फैसला गवर्निंग बॉडी के सामने मामला रखने और जरूरी प्रक्रिया का पालन करने के बाद ही लिया जाएगा. उन्होंने कहा, कि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें कैंपस में आने से रोक दिया गया है, क्योंकि इस घटना के बाद कैंपस में छात्र नाराज हैं. इसके बाद टाइम्स ऑफ इंडिया ने टिप्पणी के लिए इंटर्नल कंप्लेंट कमेटी कन्वीनर से संपर्क किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला.

वीडियो: दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा पर एसिड फेंका गया, बाइक पर सवार 3 आरोपी कौन थे?

Advertisement