ईरान-अमेरिका में डील की खबरें आ रही हैं. जल्द ही दोनों देशों के बीच समझौता हो सकता है. ये कहना गलत नहीं होगा कि युद्ध के मामले में ये अब तक की सबसे जटिल वार्ता है. कौन बात कर रहा है, कौन करवा रहा है, और फैसले कौन ले रहा है? कुछ भी क्लियर नहीं है. लेकिन दुनिया को उम्मीद है कि डील होगी और होर्मुज और वेस्ट एशिया में शांति लौटेगी. लेकिन लेबनान-इजरायल सीमा के हालात देखकर लगता है कि वेस्ट एशिया इतनी जल्दी शांत नहीं होने वाला.
US-ईरान में इजरायल सुलह नहीं होने देगा? डील के बीच लेबनान पर फिर बम बरसा दिए
American और Pakistani नेताओं का मानना है कि 14-15 जून तक डील साइन हो सकती है. Iran लंबे समय से US के साथ किसी भी बड़े समझौते के लिए Lebanon में लड़ाई रोकने को एक शर्त के तौर पर रखता रहा है. ऐसे में ये हमला डील को बेपटरी भी कर सकती है.


14 जून को इजरायली सेना ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हमले किए. इजरायली सेना के मुताबिक, उन पर पहले हिजबुल्लाह ने हमला किया था. इसके बाद उन्होंने जवाबी कार्रवाई की है. इजरायली सेना ने कहा कि हिज्बुल्लाह ने इजरायल के उत्तरी इलाके की बस्तियों की ओर तीन प्रोजेक्टाइल दागे हैं. फेंककर या लॉन्च कर दागे जाने वाले हथियारों के लिए मिलिट्री में प्रोजेक्टाइल शब्द का इस्तेमाल किया जाता है. इजरायली सेना ने इस हमले को सीजफायर का खुला उल्लंघन बताया है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इज़राइल काट्ज ने एक संयुक्त बयान में कहा,
हिज्बुल्लाह द्वारा इजरायली इलाके में गोलीबारी के जवाब में IDF ने अब बेरूत के दाहियेह इलाके में हिज्बुल्लाह आतंकवादी संगठन के ठिकानों पर हमला किया है.
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल के बयान पर हिज्बुल्लाह की ओर से कोई तुरंत प्रतिक्रिया नहीं आई है. बीते सप्ताह दाहियेह पर इजरायली हमले के बाद इजरायल और ईरान के बीच भी गोलीबारी हुई थी, जिससे उस अमेरिकी-ईरान समझौते के पटरी से उतरने का खतरा पैदा हो गया था.
डील में खलल पड़ने का डरये हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और ईरान तीन महीने से ज्यादा समय से चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए किसी समझौते के करीब पहुंच रहे हैं. अमेरिकी और पाकिस्तानी नेताओं का मानना है कि 14-15 जून तक डील साइन हो सकती है. ईरान लंबे समय से अमेरिका के साथ किसी भी बड़े समझौते के लिए लेबनान में लड़ाई रोकने को एक शर्त के तौर पर रखता रहा है. ऐसे में ये हमला डील को बेपटरी भी कर सकती है.
वीडियो: एक तरफ इस्लामाबाद में शांति वार्ता, दूसरी तरफ इजरायल का लेबनान पर ताबड़तोड़ हमला















