टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का आगाज हो चुका है. भारत ने जीत के साथ शुरुआत की. टूर्नामेंट में टीम इंडिया (Team India) फेवरेट है और वह डिफेंडिंग चैंपियन भी है. टी20 वर्ल्ड कप 2024 से उसका दबदबा कायम है. डेढ़ साल में कोई बाइलेटरल सीरीज नहीं हारी है. इस दौरान टीम इंडिया ने 32 मैच जीते. अब इसी चैंपियन टीम से फिर ट्रॉफी की उम्मीद है. पहली बार रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) वर्ल्ड कप टीम में नहीं है. क्या सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को इन दोनों प्लेयर्स की कमी खलेगी? 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ मैच में इडियन प्लेयर्स में एक्सपीरिएंस की कमी दिखी. इस मुकाबले में टीम इंडिया बिखर गई थी. इस आर्टिकल में बताएंगे कि कैप्टन सूर्यकुमार यादव को वर्ल्ड कप में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है?
रोहित-विराट की कमी से सूर्या की 'टीम इंडिया' उबर पाएगी? घर में ट्रॉफी बचाना कितनी बड़ी चुनौती है?
टी20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा सकता है. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) पहली बार वर्ल्ड कप में नहीं खेल रहे हैं.
.webp?width=360)

टीम इंडिया यंग प्लेयर्स से भरपूर है. बैटर ऐसे जो चल जाए, वही मैच जिता दे. अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ये वे प्लेयर हैं, जो किसी भी बॉलिंग अटैक को तहस-नहस कर सकते हैं. वहीं,जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को खेलना अपोनेंट्स बैटर के लिए आसान नहीं होगा. कुल मिलाकर भारत दमदार टीम है, जिसे हराना मुश्किल है. इसके बावजूद बड़े टूर्नामेंट का प्रेशर अलग होता है. क्या टीम में शामिल यंग प्लेयर उस दबाव से वाकिफ हैं?
ये भी पढ़ें: आईसीसी मीटिंग खत्म, वर्ल्ड कप में भारत से खेल सकता है पाकिस्तान; 24 घंटे में लेना होगा फैसला
यह पहली बार है जब अनुभवी प्लेयर रोहित शर्मा और विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप में नहीं है. दोनों के पास टफ सेचुएशन में बैटिंग करने का लंबा अनुभव रहा. दोनों प्लेयर बड़े मैच के बड़े खिलाड़ी रहे. रोहित और विराट ने कई बार भारत को मुश्किल हालात में जीत दिलाई. टी20 वर्ल्ड कप 2022 में विराट ने हाई वोल्टेज मैच में पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में टफ कंडीशन में शानदार पारी खेली. तब उन्होंने नॉट ऑउट 82 रन बनाकर भारत को मैच जिताया था.
ऐसे ही 2024 टी20 वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा ने हाई प्रेशर वाले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धुआंधार बैटिंग की. तब उन्होंने स्टार बॉलर मिचेल स्टार्क के एक ओवर में 4 छक्के जड़ दिए. हिटमैन ने मैच में 92 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. उन्होंने 7 चौके और 8 छक्के लगाए थे. यह रोहित की ताकत थी जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया को प्रेशर में डाल दिया. इसके बाद, जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में भारत का टॉप ऑर्डर फेल हुआ, तब विराट कोहली ने मोर्चा संभाला. उन्होंने अक्षर पटेल के साथ मिलकर शानदार बैटिंग करते हुए टीम इंडिया को 176 रनों तक पहुंचाया. विराट ने फाइनल का प्रेशर झेलते हुए 76 रन बनाए. टीम इंडिया ने खिताबी मुकाबला सिर्फ 7 रनों से जीता था. ऐसे कैलिबर वाले खिलाड़ी मौजूदा टीम में नहीं है.
मौजूदा टीम में अनुभव की कमीभारत की मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप टीम में 5 प्लेयर ऐसे हैं, जो पहली बार खेल रहे हैं. इन प्लेयर्स के नाम हैं अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह और वॉशिंगटन सुंदर. इसके अलावा टीम में शामिल संजू सैमसन के पास भी टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का एक्पीरिएंस नहीं है. संजू टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला. इस तरह टीम इंडिया में कुल 6 प्लेयर हैं जिन्हें वर्ल्ड कप में खेलने का अनुभव नहीं है. अगर इनमें से कुछ प्लेयर राइट टाइम पर राइट क्लिक करते हैं, तो रोहित और विराट की कमी कुछ हद तक दूर हो सकती है.
बड़े टूर्नामेंट का प्रेशर अलग होता है. यही इंडियन टीम जो वर्ल्ड कप कैंपेन से पहले मार-धाड़ कर रही थी, यूएसए के खिलाफ मैच में बिखर गई. अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल कुछ खास नहीं कर पाए. इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों में अनुभव की कमी दिखी. भारत ने 4 विकेट पावरप्ले में खो दिए. गनीमत रही कि सूर्यकुमार यादव ने 84 रन बनाकर टीम को 161 के टोटल तक पहुंचा दिया. अगर उनका कैच ड्रॉप न होता, तो मैच का रिजल्ट कुछ और होता.
सूर्या के सामने चुनौतीसूर्यकुमार यादव के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी कि प्रेशर वाले मैचों में टीम को बिखरने से रोका जाए. इसके अलावा बड़े मैचों में कंडीशन्स के मुताबिक स्ट्रैटजी अप्लाई करनी होगी. फिलहाल इस टीम में सूर्या के पास रोहित और विराट का विकल्प नहीं है. हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे को ज्यादा जिम्मेदारी से खेलना होगा. इसके अलावा सूर्या पर घर में ट्रॉफी जीतने का दबाव होगा. टी20 वर्ल्ड कप का इतिहास है कि किसी टीम ने लगातार दो बार ट्रॉफी नहीं जीती है. इसके अलावा, आज तक किसी होस्ट नेशन ने टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीता है. तो, ये कुछ चुनौतिया हैं जिनका सामना सूर्यकुमार यादव को करना पड़ सकता है.
वीडियो: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड को चटाई धूल, ठोके 15 चौके और 15 छक्के










.webp?width=275)









