The Lallantop

प्रभास-वांगा की 'स्पिरिट' छोड़ने की खबरों पर प्रकाश राज ने सबका मुंह बंद कर दिया

'स्पिरिट' का टीजर प्रकाश राज के वॉइस ओवर के साथ रिलीज़ किया गया था. उसके बाद क्या-क्या हुआ?

Advertisement
post-main-image
'स्पिरिट' 05 मार्च, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

Sandeep Reddy Vanga-Prabhas की Spirit को लेकर खबरों का बाज़ार गर्म चल रहा है. पहले Deepika Padukone के इस प्रोजेक्ट से बाहर होने पर संग्राम छिड़ा था. फिर खबर आई कि Prakash Raj भी इस मूवी से अलग हो गए हैं. लोग दावा कर रहे हैं कि उन्होंने वांगा से हुए मतभेद की वजह से फिल्म छोड़ी है. अब इन सब मसलों पर खुद प्रकाश राज ने अपना पक्ष रखा. और ऐसी फर्जी खबरें फैलाने वालों को कसके हड़काया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

प्रकाश 'स्पिरिट' की ऑफ़िशियल कास्ट का हिस्सा हैं. फिल्म में वो एक पुलिस ट्रेनर या जेल वॉर्डन के किरदार में नज़र आ सकते हैं. कुछ रिपोर्ट्स में ये कहा गया कि उन्होंने हैदराबाद में प्रभास के साथ फिल्म का शुरुआती हिस्सा शूट कर लिया है. इस बीच हवा उड़ी कि वो इस एक्शन-ड्रामा प्रोजेक्ट से अलग हो गए हैं. ओटीटी प्ले ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया,

"प्रकाश राज अब स्पिरिट का हिस्सा नहीं हैं. सेट पर फिल्म की स्क्रिप्ट और एक खास सीन को लेकर उनमें और संदीप रेड्डी वांगा में तीखी बहस हो गई थी. ये भी कहा जा रहा है कि कुछ मौकों पर प्रकाश राज का रवैया मेकर्स को पसंद नहीं आया था. इसके बाद उन्हें फिल्म से हटाने का कड़ा फैसला लिया गया."

Advertisement

'स्पिरिट' की शूटिंग शुरू हो चुकी है. टाइम्स नाव की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रकाश ने अपने हिस्से के कई सीन्स फिल्मा लिए थे. मगर अब उन सीन्स को डिलीट किया जाएगा. उनकी जगह नए एक्टर की कास्टिंग होगी और वांगा फिल्म के उन हिस्सों को रीशूट करेंगे. इससे फिल्म बनने में देरी हो सकती है. 

ज़ाहिर है कि ये खबर हर तरफ़ आग की तरह फैल गई. लोगों ने तरह-तरह के अनुमान लगाने भी शुरू कर दिए. मगर इसकी असली सच्चाई तो कुछ और निकली. खुद प्रकाश राज ने हिंदुस्तान टाइम्स से हुई बातचीत में इस खबर को फर्ज़ी बताया. उन्होंने कहा,

"ये केवल बेबुनियादी अटकलें हैं. मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है."

Advertisement

कुछ देर बात उन्होंने X पर एक पोस्ट डालकर कहा,

"स्पिरिट को लेकर झूठी खबरें फैलाने वालों- मेरे हिस्से की शूटिंग अभी शुरू ही नहीं हुई है और आप लोग व्हॉट्सएप्प फैक्ट्री में बैठकर कहानियां बना रहे हैं. थोड़ा समझदारी दिखाइए. बड़े हो जाइए और अपनी ज़िंदगी पर ध्यान दीजिए."

spirit
प्रकाश राज ने ‘स्पिरिट’ को लेकर बयान जारी किया है.

यानी प्रकाश के फिल्म से बाहर होने का दावा फर्ज़ी साबित हुआ है. प्लस उन्होंने ये भी क्लीयर कर दिया कि उन्होंने अपने सीन्स की शूटिंग अब तक शुरू नहीं की है. वैसे इससे पहले दीपिका पादुकोण के फिल्म छोड़ने पर भी काफी विवाद हुआ था. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वो मेकर्स से 40 करोड़ रुपये की फीस और 8 घंटे की शिफ्ट मांग रही थीं. मगर वांगा इसके लिए तैयार नहीं हुए. दूसरी तरफ़, पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि उन्होंने एडल्ट सीन्स की वजह से फिल्म छोड़ी थी. जो भी हो, उनके बाहर होते ही वांगा ने तृप्ति डिमरी को फिल्म में कास्ट कर लिया था. पिछले दिनों फिल्म से प्रभास और तृप्ति का फर्स्ट लुक इंटरनेट पर काफ़ी वायरल हुआ था. ‘स्पिरिट’ 5 मार्च, 2027 को थिएटर्स में रिलीज़ होगी. 

वीडियो: प्रभास की 'स्पिरिट' में वांगा प्लान कर रहे हीरोइन के लिए खतरनाक सीन?

Advertisement