The Lallantop

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद वापसी

भुवनेश्वर कुमार के अलावा लगभग वही टीम है जो एशियन गेम्स में गोल्ड जीतकर आई है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी. सीरीज में पांच मुकाबले खेले जाएंगे.

Advertisement
post-main-image
भुवनेश्वर कुमार ने पिछला इंटरनेशनल मैच 2022 में खेला था. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • BCCI ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान किया है, जिसमें भुवनेश्वर कुमार और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है, जबकि जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है।
  • भुवनेश्वर कुमार का टीम में शामिल होना उनके हालिया घरेलू क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन और आईपीएल 2026 में कम इकोनमी रेट के साथ अधिक विकेट लेने के कारण संभव हुआ।
  • टी20 सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे और टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी, जिसके लिए टीम का ऐलान बाद में किया जाएगा।

BCCI ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की चार साल बाद वापसी हुई है. भुवनेश्वर ने आखिरी इंटरनेशल मैच भी न्यूजीलैंड में ही खेला था. भुवनेश्वर कुमार के अलावा लगभग वही टीम है, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी. सीरीज में पांच मुकाबले खेले जाएंगे. इसके बाद वनडे और टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इसके लिए टीम का ऐलान कुछ समय बाद किया जाएगा. 

Advertisement
भुवनेश्वर की हुई वापसी

भुवनेश्वर कुमार ने हाल के समय में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया था. IPL 2026 में उन्होंने 7.95 की इकोनमी रेट से 28 विकेट लिए थे. वह अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे. हाल ही में खत्म हुई यूपी टी20 लीग में भुवनेश्वर अपनी टीम लखनऊ फाल्कंस के लिए 11 मैचों में 14 विकेट लिए थे. घरेलू क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा. इसी प्रदर्शन के दम पर उन्होंने टीम में वापसी कर ली है.

वरुण चक्रवर्ती की भी वापसी

भुवनेश्वर कुमार के अलावा वरुण चक्रवर्ती की भी टीम में वापसी हुई है. वरुण इस साल चोट के कारण परेशान रहे हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 मैच खेला था. हालांकि यहां वह पहले ही मैच में चोटिल हो गए थे. इस कारण वह सीरीज का कोई मैच नहीं खेले. 

Advertisement

चोट के कारण ही वरुण एशियन गेम्स से भी बाहर हो गए थे. उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया था. अब उन्हें रवि बिश्नोई की जगह मौका मिला है. साथ ही स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर नमन धीर को भी स्क्वाड में शामिल किया गया है. उन्हें वॉशिंगटन सुंदर की जगह मौका मिला है.  टी20 सीरीज के लिए जसप्रीत बुमराह को नहीं चुना गया है. बुमराह के वर्कलोड को देखते हुए उन्हें आराम दिया गया है.

यह भी पढ़ें- भारत को 2036 ओलंपिक की मेजबानी मिलेगी, अगर प्लानिंग में इन 6 देशों को पछाड़ दिया 

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की T20I टीम

Advertisement

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा , अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव.

वीडियो: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बंगाल एसआईआर प्रक्रिया की जांच कर रहे ट्रिब्यूनल ने चुनाव आयोग की क्या शिकायत की?

Advertisement