The Lallantop

भुवनेश्वर कुमार का हाहाकार - 3 ओवर और साउथ अफ़्रीका के 3 विकेट

इंडिया को दी बेहतरीन शुरुआत.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
इंडिया वर्सेज़ साउथ अफ़्रीका. सीरीज़ शुरू हो चुकी है. टेस्ट मैच से शुरुआत हो रही है. पहला मैच केप टाउन में खेला जा रहा है. साउथ अफ़्रीका ने टॉस जीता और इंडिया को बॉलिंग करने को कहकर शुरूआती झटके खाने का फ़ैसला लिया. भुवनेश्वर कुमार, जिन्हें ये आशंका थी कि उन्हें साउथ अफ़्रीका की पिचों से मिलने वाले बाउंस को समझने में दिक्कत होगी, ने एक के बाद एक दनादन विकेट लिए. भुवनेश्वर कुमार ने सबसे पहले लबड़हत्थे बल्लेबाज डीन एल्गार को विकेट के पीछे कैच आउट करवाया. साउथ अफ़्रीका का स्कोर 0 रन पर 1 विकेट. दूसरा विकेट भुवनेश्वर ने अपने दूसरे ही ओवर में मारक्रम को एलबीडब्लू आउट किया. गेंद हांलाकि अंदर की ओर आई थी लेकिन उसका इम्पैक्ट ऑफ़ स्टंप के बाहर था. लेकिन एक बात ये भी थी कि अगर डिसीज़न रिव्यू किया गया होता तो भी इम्पैक्ट के बारे में अम्पायर्स कॉल ही कही जाती और मारक्रम आउट ही डिक्लेयर होते. इसके बाद बहुत ही शानदार और ज़रूरी विकेट. हाशिम आमला का विकेट. आमला वो खिलाड़ी हैं जो 200-300 की बातें करते हैं. 50 बनाने के बाद तो उनके शरीर में कुछ गर्मी आती है. फिर वो खेलना शुरू करते हैं. ऐसे प्लेयर को जल्दी ही निपटा कर इंडिया ने बहुत बड़ी जीत हासिल कर ली थी. ये काम भी भुवनेश्वर के कर कमलों द्वारा ही समाप्त हुआ. भुनेश्वर 3 ओवर में 4 रन देकर 3 विकेट ले चुके थे.

ये भी पढ़ें:

टीम इंडिया उसी ग्राउंड पर खेल रही है, जहां 20 साल पहले सचिन ने 169 रन ठोके थे

Advertisement

14 सालों में बिहार ने कई महेंद्र सिंह धोनी खो दिए हैं

मुरलीधरन की ज़िंदगी का सबसे बड़ा दुःख, 'काश अर्नोल्ड वो कैच पकड़ लेते'

Advertisement
Advertisement