The Lallantop

लंदन नाइट क्लब मामले में बेन स्टोक्स की मुश्किलें बढ़ीं, छीनी जाएगी कप्तानी?

Ben Stokes News: नाइट क्लब मामले में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स की मुश्किल बढ़ सकती है. स्टोक्स और गस एटकिंसन (Gus Atkinson) अगला टेस्ट नहीं खेल पाएंगे. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट 17 जून से खेला जाएगा.

Advertisement
post-main-image
बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मिस कर सकते हैं. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स और पेसर गस एटकिंसन 8 जून को लंदन के एक नाइट क्लब में मारपीट की घटना के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं।
  • यह घटना टीम प्रोटोकॉल के उल्लंघन के कारण हुई, जिसमें खिलाड़ियों को मिडनाइट कर्फ्यू का पालन करना होता है और नाइट क्लब में उनके शामिल होने से विवाद बढ़ा।
  • ECB ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच पूरी होने तक स्टोक्स एवं एटकिंसन को टेस्ट मैच में खेलने की अनुमति नहीं दी जाएगी, वाइस-कैप्टन हैरी ब्रूक कप्तानी कर सकते हैं।

बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट मिस कर सकते हैं. 8 जून की सुबह वह लंदन के नाइट क्लब में सारासेन्स रग्बी एकेडमी के एक प्लेयर के साथ हुई मारपीट की घटना में फंस गए. उनके साथ टीम के पेसर गस एटकिंसन (Gus Atkinson) भी थे. ECB इस मामले में स्टोक्स और एटकिंसन की जांच कर रहा है.

Advertisement

ESPN क्रिकइंफो के मुताबिक, ECB ने इस घटना को ‘टीम प्रोटोकॉल’ का उल्लंघन बताया है. यह घटना लॉर्ड्स टेस्ट में न्यूजीलैंड पर जीत दर्ज करने के बाद हुई थी. इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट में न्यूजीलैंड को 115 रनों से हराया था.

ECB ने 8 जून की शाम को बताया कि इस घटना को क्रिकेट रेगुलेटर को भेज दिया गया है. जब तक जांच चलेगी, तब तक स्टोक्स और एटकिंसन टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट 17 जून से 'द ओवल' में खेला जाएगा.

Advertisement
ECB ने जारी किया बयान, प्रोटोकॉल उल्लंघन की बात मानी

रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है. ऐसा कहा जा रहा है कि सारासेन्स रग्बी क्लब के प्लेयर सीजन की आखिरी पार्टी कर रहे थे. यह घटना एटकिंसन और एक अनजान रग्बी प्लेयर के बीच अनबन की वजह से हुई. इस दौरान ECB का एक सिक्योरिटी गार्ड घायल हो गया.

ECB के स्टेटमेंट के मुताबिक,

ECB अभी न्यूजीलैंड के खिलाफ खत्म हुए पहले टेस्ट के बाद, टीम प्रोटोकॉल के उल्लंघन की जांच कर रहा है.

Advertisement

ECB ने आगे बताया,

बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन 8 जून की सुबह एक नाइट क्लब में मौजूद थे. तभी यह घटना हुई. हम अभी मामले की पड़ताल कर रहे हैं. दूसरे टेस्ट के लिए जल्दी ही टीम की घोषणा की जाएगी. क्रिकेट रेगुलेटर को बता दिया गया है. जैसे, ही कुछ पता चलेगा हम आगे अपडेट देंगे.

सारासेन्स रग्बी क्लब ने कन्फर्म किया है कि इस घटना में एकेडमी का एक प्लेयर शामिल था.

 टीम में लागू है मिडनाइट कर्फ्यू

ECB ने प्लेयर्स और स्टाफ पर मिटनाइट कर्फ्यू लगा रखा है. इसके तहत, देर रात टीम का कोई प्लेयर और स्टाफ मेंबर बाहर नहीं जा सकता है. ECB ने पिछली एशेज सीरीज के बाद, यह नियम लागू किया था. नियम के मुताबिक, प्लेयर्स को रात 12 बजे से पहले टीम होटल में लौटना अनिवार्य है. बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन ने मिटनाइट कर्फ्यू का उल्लंघन किया है.

ये भी पढ़ें: अर्जुन तेंदुलकर का आलराउंडर धमाका, 5 छक्के मारकर 13 ओवर में ही जिता दिया मैच

हैरी ब्रूक बन सकते हैं कप्तान

इंग्लैंड के टेस्ट वाइस-कैप्टन हैरी ब्रूक न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कप्तानी कर सकते हैं. क्योंकि, ECB नाइटक्लब मामले में बेन स्टोक्स की भूमिका की जांच कर रहा है. जांच के दौरान स्टोक्स और एटकिंसन टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे. 

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर अगरकर ने क्या कहा?

Advertisement