The Lallantop

'Eyewitness To A Nation', भारत के आकार लेने की कहानी बड़े पर्दे पर आने वाली है

इंडिया टुडे ग्रुप अपनी 50 साल की पत्रकारिता पर आधारित डॉक्यूमेंट्री 'Eyewitness to a Nation' को 7 अगस्त से PVR INOX सिनेमाघरों में रिलीज करेगा. फिल्म भारत के पिछले पांच दशकों की ऐतिहासिक घटनाओं और बदलावों की कहानी दिखाएगी.

Advertisement
post-main-image
इंडिया टुडे की डॉक्युमेंट्री 7 अगस्त को होगी रिलीज. (फोटो- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इंडिया टुडे ग्रुप ने अपनी 50 साल की पत्रकारिता के इतिहास पर आधारित डॉक्युमेंट्री 'आईविटनेस टू ए नेशन' को 7 अगस्त को PVR INOX लिमिटेड के साथ मिलकर सिनेमाघरों में रिलीज करने का निर्णय लिया है।
  • यह डॉक्युमेंट्री भारत के पिछले 50 वर्षों की महत्वपूर्ण घटनाओं और आर्थिक, सामाजिक परिवर्तन की पृष्ठभूमि को दर्शाती है, जो देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।
  • फिल्म के रिलीज से दर्शकों को देश के ऐतिहासिक क्षणों को बड़े पर्दे पर देखने और समझने का अवसर मिलेगा, जिससे नए भारत के निर्माण की यात्रा को व्यापक स्तर पर जाना जा सकेगा।

इंडिया टुडे ने अपनी पत्रकारिता की नजर से आज के भारत को आकार लेते देखा है. बड़े संकट हों, आर्थिक सुधार हों, खेल में जमते भारत के कदम हों या एक वैश्विक महाशक्ति के रूप में देश के उभार की कहानी हो. ये सब इंडिया टुडे की 50 साल की पत्रकारिता के इतिहास के साथ नत्थी हैं. अब ये कहानी बड़े परदे पर आने वाली है. यानी एक मौका जब भारत की असाधारण यात्रा की कहानी को और नजदीक से महसूस किया जा सकेगा. 

Advertisement

इंडिया टुडे ग्रुप अपनी ऐतिहासिक डॉक्युमेंट्री 'आईविटनेस टू ए नेशन' (Eyewitness to a Nation) को बड़े पर्दे पर रिलीज करने जा रहा है. इसके लिए ग्रुप ने भारत की सबसे बड़ी सिनेमा कंपनी PVR INOX लिमिटेड के साथ हाथ मिलाया है. डॉक्युमेंट्री के रिलीज की डेट भी आ गई है. 

क्या है ‘आईविटनेस टू ए नेशन’

इंडिया टुडे की गोल्डन जुबिली के मौके पर बनाई गई ‘आईविटनेस टू ए नेशन’ ऐसा ऐतिहासिक दस्तावेज है, जिसमें आज के न्यू इंडिया को बनने की यात्रा को देखा जा सकता है. इस डॉक्युमेंट्री में ऐसी कई आर्काइव फुटेज देखने को मिलेंगी, जो बेहद दुर्लभ हैं. जिनको आपने कहीं और नहीं देखा होगा. दर्शकों को बांधकर रखने वाली कहानियों और पिछले 50 साल के कई न भूले जा सकने वाले पलों के जरिए यह फिल्म दर्शकों को उन ऐतिहासिक घटनाओं की एक इमोशनल जर्नी पर लेकर जाती है, जिन्होंने देश की तस्वीर बदली.

Advertisement

इंडिया टुडे ग्रुप की ‘इंडिया टुडे ओरिजिनल्स एंड स्पेशल प्रोजेक्ट्स’ की बिजनेस हेड चांदनी अहलावत डबास ने बताया कि ‘आईविटनेस टू ए नेशन’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है. यह भारत की जीवित यादें हैं. हर भारतीय को यह फिल्म देखनी चाहिए ताकि वो देश के इतिहास के उन खास पड़ावों को फिर से जी सकें, जिसने नए भारत को आकार दिया है. उन्होंने कहा कि इस डॉक्युमेंट्री का सिनेमाघरों में रिलीज होना एक बड़ी उपलब्धि है. 

ये भी पढ़ेंः 'बाहुबली' की तरह ही 'रामायण' भी क्लिफहैंगर एंडिंग के साथ होगी रिलीज?

इंडिया टुडे ग्रुप के साथ इस खास साझेदारी पर PVR INOX लिमिटेड के अधिकारी कमल ज्ञानचंदानी ने कहा कि सिनेमा में इतिहास को काफी करीब से महसूस कराने की क्षमता होती है. 'आईविटनेस टू ए नेशन' एक ऐसी डॉक्युमेंट्री है, जो भारत की बेहतरीन यात्रा का उत्सव मनाती है.  

Advertisement

उन्होंने इस फिल्म को सिनेमाघरों में लाने के लिए इंडिया टुडे ग्रुप के साथ साझेदारी करने पर गर्व जताया और कहा कि इससे दर्शकों को बड़े पर्दे के शानदार माहौल में भारत की यादगार घटनाओं को एक साथ महसूस करने का मौका मिलेगा.

कब रिलीज होगी फिल्म

'आईविटनेस टू ए नेशन' फिल्म 7 अगस्त को रिलीज की जाएगी. दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, पुणे और चंडीगढ़ के सिनेमाघरों में इसे देखा जा सकता है. 

वीडियो: पार्टी में डांस वाले वायरल वीडियो पर CJP की सफाई, सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या कहा?

Advertisement