The Lallantop

बाउंड्री पर इससे बेहतरीन कैच कहीं और देखा हो तो बताना

कल शाम हुआ है ये कारनामा. आप कहां थे?

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
एक बात अक्सर कही जाती है - 'क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है.' अनिश्चितता ऐसी कि आप बाउंड्री पर खड़े अपने साथी को कैच लेते देख रहे हों और अचानक वो आधे कैच में से गेंद आपकी और फेंक दें और अब आप पर कैच पूरा करने की ज़िम्मेदारी आ जाए. मज़ेदार होता है ऐसा कैच देखना. पिछले कुछ वक़्त में ऐसे कैच बहुत देखने को मिले हैं. फील्डर्स काईंया और शैतान हो चले हैं. दो-दो के ग्रुप में गेंद पकड़ने जाने लगे हैं. पहले की तरह नहीं हैं कि बस गेंद के दौड़ने की दिशा में हाथ उठा दिए और काम हो गया. बिग बैश लीग खेला जा रहा है. ये ऑस्ट्रेलिया का आईपीएल होता है. यहां प्रदेशों की तर्ज पर टीमें बंटी हैं. वहां शहरों के नाम पर. विस्फ़ोटक क्रिकेट खेला जाता है. हाई क्लास और भयानक एंटरटेनमेंट के साथ. एडिलेड स्ट्राइकर्स का मैच था मेलबर्न रेनिगेड के साथ. एडिलेड ने पहले बैटिंग करते हुए 173 रन बनाए. जवाब में मेलबर्न रेनिगेड्स ने खूब जोर लगाया लेकिन वो कभी भी ऐसी स्थिति में नहीं पहुंच पाए जहां से मैच का रुख अपने हिसाब से मोड़ सकते. लगातार विकेट गिरते रहे. जब भी कोई पार्टनरशिप चलने को होती, एडिलेड के बॉलर्स विकेट गिरा लेते. इन्हीं विकेटों के गिरने के क्रम में एक कमाल का कैच देखने को मिला. लाजवाब लेग स्पिनर राशिद खान की गेंद पर ड्वेन ब्रावो (वही जो चेन्नई सुपर किंग्स से खेलते हैं.) ने एक इनसाइड-आउट शॉट खेला. गेंद हवा में थी. लॉन्ग ऑफ बाउंड्री के पार जाती दिख रही थी. लेकिन तभी बीच में बेन लाफलिन आ गए और गेंद पकड़ ली. वो काफ़ी दूर से दौड़ते हुए आ रहे थे इसलिए गेंद पकड़ने के बाद खुद को रोक नहीं पाए और बाउंड्री के पार जाने ही वाले थे. उन्होंने गेंद को पूरी ताकत लगाकर पीछे की और फेंक दिया. पीछे जेक वेदरलैंड खड़े हुए इस कैच को बस देख रहे थे. अचानक वो दर्शक से प्रतिभागी में बदल गए और गेंद अपनी और आता देख दौड़ पड़े. डाइव लगाकर गेंद पकड़ी और कैच पूरा किया. अभी तक ऐसे कैचों में अमूमन दूसरा फील्डर पहले वाले के आस पास ही होता है. लेकिन ये महली मर्तबा था जब दूसरे फील्डर को कोई आईडिया नहीं था कि गेंद उसकी तरफ आने वाली है. एडिलेड स्ट्राइकर्स ने मैच जीता. टीम सेमी-फाइनल में पहुंच गई है.

 ये भी पढ़ें:

IPL शुरू होने की तारीख आ गई है, मैच शुरू होने का समय बदल गया है मितरों!

Advertisement

अब स्टीव स्मिथ ने भी वही किया है, जो कोहली और डु प्लेसी कर चुके हैं

पाकिस्तान के 8 बल्लेबाज 10 रन भी न बना पाए और एक बार फिर बुरी तरह हारे

Advertisement
Advertisement