बेबी किक और बंप के साथ 8 महीने प्रेगनेंट मेघना ने कैसे जीता गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल?
32 साल की Meghana Sajjanar राइफल शूटर हैं. उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल में ब्रॉन्ज मेडल जीता. वहीं, टीम इवेंट में गोल्ड जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहीं. उनके मेडल्स के पीछे की कहानी प्रेरित करने वाली है.
.webp?width=210)
जब भी कोई महिला खिलाड़ी प्रेगनेंट होती है तो अकसर इसे उनके करियर का अंत मान लिया जाता है. और ऐसा न भी हो तो बच्चे के होने तक उनके कमबैक का इंतजार किया जाता है. ऐसा बहुत कम ही होता है कि कोई खिलाड़ी अपनी प्रेगनेंसी के दौरान इंटरनेशनल इवेंट में हिस्सा ले. हालांकि, भारतीय शूटर मेघना सज्जानर ने न सिर्फ इंटरनेशन इवेंट में हिस्सा लिया. बल्कि देश के लिए दो मेडल भी जीते. वो भी अपनी प्रेगनेंसी के आठवें महीने में. मेघना की तारीफों में सोशल मीडिया भरा पड़ा है. इसमें दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु भी शामिल हैं.
प्रेगनेंसी में शूटिंग कर रहीं मेघना32 साल की मेघना राइफल शूटर हैं. उन्होंने दिल्ली में आयोजित एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर राइफल में ब्रॉन्ज मेडल जीता. वहीं, टीम इवेंट में गोल्ड जीतने वाली तिकड़ी का भी हिस्सा रहीं. अपने इवेंट के बाद उन्होंने बताया कि प्रेगनेंसी के आठवें महीने में जब बच्चा आपको गर्भ में किक कर रहा होता है तब सांस रोक कर सटीक निशाना लगाना आसान नहीं है. इससे पहले, प्रेगनेंसी में ही उन्होंने पिछले साल चीन में वर्ल्ड कप में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था. मेघना ने बताया कि वह उस समय भी जानती थीं कि वह प्रेगनेंट है.
मेघना ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया,
जैकेट की होती है लगातार फीटिंगमेघना को प्रेगनेंसी के दौरान शूटिंग करने के लिए कई मुश्किलों से दो-चार होना पड़ा. इस दौरान उन्हें लगातार अपनी राइफल जैकेट और ट्राउजर को ऑल्टर (फिटिंग में एडजस्टमेंट) करना पड़ा. मेघना ने कहा,
मेघना का वजन भी बढ़ता रहा और उन्हें शूटिंग करते हुए बैलेंस बनाने में भी परेशानी आती थी. उन्होंने बताया,
पीवी सिंधु ने भी की तारीफपीवी सिंधु ने मेघना के मेडल जीतने के फौरन बाद तारीफ करते हुए एक्स पर खास पोस्ट लिखा. उन्होंने लिखा,
मेघना ने जिस इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता, उसी इवेंट का गोल्ड मेडल ओलंपियन इलावेनिल वलारिवन के नाम रहा. दबाव में शानदार संयम दिखाते हुए उन्होंने जापान की मिसाकी नोबाटा की कड़ी चुनौती को पछाड़ दिया. इलावेनिल, आर्या बोर्से और मेघना सज्जनर की तिकड़ी ने टीम इवेंट में भी भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता.
वीडियो: पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया होता, लेकिन नीदरलैंड ने ये गलती कर दी

.webp?width=60)

