The Lallantop

BBL: ये टीम आज का मैच जीती तो सांय से सीढ़ी चढ़ जाएगी!

लेकिन हारी तो टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है.

Advertisement
post-main-image
मैथ्यू वेड को आपने हाल ही में भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ में देखा होगा. ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज. फिलहाल वो BBL में होबार्ट हरिकेन्स के कप्तान हैं. (फोटो- Getty)
बिग बैश लीग में 24 जनवरी यानी रविवार को सिडनी सिक्सर्स और होबार्ट हरिकेन्स के बीच मुकाबला होगा. सिडनी सिक्सर्स पॉइंट्स टेबल में अभी दूसरे पायदान पर है. टीम ने 12 मैच में से 8 जीते हैं, 4 हारे. कुल पॉइंट्स हैं 32. अगर इस मैच में उन्हें जीत मिलती है तो टीम प्लेऑफ्स के करीब पहुंच जाएगी. वहीं दूसरे छोर पर होगी होबार्ट हरिकेन्स. ये टीम भी दूसरे नंबर पर है, लेकिन नीचे से. टीम ने 12 मैच में से 6 जीते हैं, 6 हारे हैं और वे नंबर-7 पर हैं. लेकिन इस गुणा-गणित के बीच होबार्ट हरिकेन्स के पास बहुत जबरदस्त मौका भी है. अगर वे इस मैच में जीत हासिल करते हैं तो पॉइंट्स टेबल में ऊपर चढ़ सकते हैं. रिकॉर्ड भी हरिकेन्स के साथ है. दोनों टीमों के बीच हुए पिछले पांच में से तीन मैच हरिकेन्स ने ही जीते हैं. एक मैच सिडनी सिक्सर्स ने जीता है और एक मैच बेनतीजा रहा. सिडनी सिक्सर्स के लिए जोश फिलिप ने 10 मैच में 34.50 की औसत और करीब 148 की स्ट्राइक रेट से 345 रन बनाए हैं. डेनियल ह्यूज ने भी 10 मैच में 242 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में कार्लोस ब्रेथवेट ने 10 मैच में 12 विकेट लिए हैं. वहीं हरिकेन्स की तरफ से बेन मैक्डरमॉट ने 10 मैच में करीब 44 की औसत और 141 की स्ट्राइक रेट से 397 रन बनाए हैं. गेंदबाज में टीम की बागडोर संभाल रहे हैं नैथन एलिस, जिन्होंने 10 मैच में 15 विकेट लिए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement