The Lallantop

सलमान की SVC63 में दिखेगा नयनतारा का सबसे तगड़ा एक्शन-पैक्ड अवतार

SVC63 के सेट पर सलमान खान और नयनतारा की अच्छी बॉन्डिंग हो गई है. इसलिए उनकी केमिस्ट्री लोगों को चौंकाएगी.

Advertisement
post-main-image
SVC63 की शूटिंग फिलहाल मनाली में चल रही है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म SVC63 में सलमान खान और नयनतारा पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं, जिसमें दोनों एक्शन-थ्रिलर किरदारों में अभिनय कर रहे हैं और उनके लुक्स पर भी खास ध्यान दिया गया है।
  • SVC63 की शूटिंग में सलमान और नयनतारा के एक्शन सीन्स पर एक्सपर्ट्स की निगरानी है, जिससे पहले उनकी पिछली फिल्मों के किरदारों से बिल्कुल अलग भूमिका निभाई जा रही है।
  • फिल्म का फर्स्ट प्रोमो मई के अंत में आने की संभावना है और इसकी रिलीज मार्च 2027 में ईद के मौके पर तय की गई है, जिससे दर्शकों को एक नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म मिलेगी।

Vamshi Paidipally की SVC63 में Salman Khan और Nayanthara पहली बार साथ काम कर रहे हैं. सलमान इस मूवी में ज़बरदस्त एक्शन करते नज़र आएंगे. खास बात ये है कि मेकर्स ने नयनतारा के लिए भी एक्शन-पैक्ड किरदार बुना है. बताया जा रहा है कि ये रोल उनके पिछली सभी फिल्मों से बिल्कुल अलग होगा. सलमान के साथ उनकी जोड़ी लोगों को काफी सरप्राइज़ करेगी.

Advertisement

# नयनतारा और सलमान करेंगे दमदार एक्शन 

नयनतारा ने शाहरुख खान स्टारर 'जवान' में एक्शन किया था. उस मूवी में उनके काम को लोगों ने पसंद किया. SVC63 में वामसी उन्हें नेक्स्ट लेवल पर ले जाने वाले हैं. बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से छपी रिपोर्ट में बताया,  

Advertisement

"सिर्फ सलमान खान ही नहीं, बल्कि नयनतारा भी फिल्म में जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आएंगी. वो एक्सपर्ट्स की निगरानी में अपने स्टंट्स खुद कर रही हैं. जिन लोगों ने उनके एक्शन सीन्स देखे हैं, वो उनकी खूब तारीफ कर रहे. फिल्म में सलमान और नयनतारा की जोड़ी शानदार लग रही है. दोनों एक्टर्स की बॉन्डिंग भी कमाल की है. सेट पर दोनों की काफी अच्छी दोस्ती हो गई. इसलिए उनकी केमिस्ट्री दर्शकों को सरप्राइज़ कर सकती है."

# कब आएगा SVC63 का फर्स्ट प्रोमो?

मेकर्स ने मुंबई में फिल्म का ऑफिशियल प्रोमो शूट किया था. उसके ज़रिए फिल्म का टाइटल रिवील किया जाएगा. इसमें फिल्म से सलमान और नयनतारा का फर्स्ट लुक भी सामने आएगा. लोग कयास लगा रहे हैं कि ये प्रोमो ईद-उल-अधा यानी 28 मई के आसपास रिलीज़ कर दिया जाएगा. लेकिन खबर लिखे जाने तक मेकर्स ने इस बाबत कोई अनाउंसमेंट नहीं की है. 

Advertisement

# ‘धुरंधर’ की मेकअप आर्टिस्ट ने सलमान-नयनतारा को दिया नया लुक

पिछले दिनों रिपोर्ट्स आई थीं कि SVC63 एक स्पाय-एक्शन थ्रिलर होने वाली है. इसमें सलमान और नयनतारा भी स्पाय के रोल्स में नजर आ सकते हैं. इस दौरान उनके हिस्से कई एक्शन सीन्स तो आएंगे ही, साथ ही उनके लुक्स पर भी एक्सपेरिमेंट किया जाएगा. इस काम के लिए मेकर्स ने खास तौर पर प्रीतिशील सिंह को फिल्म से जोड़ा है. ये वही चर्चित मेकअप और प्रॉस्थेटिक आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने 'धुरंधर', 'छावा', ‘पुष्पा 2’, 'हैदर' और 'कल्कि' के एक्टर्स का लुक तैयार किया था. नयनतारा के साथ वो 'जवान' में भी काम कर चुकी हैं. जहां तक SVC63 की बात है, तो सलमान ने अनाउंस किया है कि ये फिल्म मार्च 2027 में ईद के मौके पर रिलीज़ होगी. 

वीडियो: SVC63 में सलमान खान रखेंगे कई अनोखे लुक्स!

Advertisement