The Lallantop

DC ने एक दिन पहले जिस खिलाड़ी को छोड़ा, उसने धुआं उड़ा दिया!

BBL के मैच में क्या हुआ?

Advertisement
post-main-image
एलेक्स कैरी. फोटो: Getty Images
एडिलेड स्ट्राइकर्स और ब्रिस्बेन हीट के बीच BBL 10 का 46वां मैच खत्म हो गया है. इस मुकाबले को स्ट्राइकर्स की टीम ने 82 रनों के बड़ा अंतर से जीत लिया है. इस जीत के सबसे बड़े हीरो रहे एडिलेड के स्टार विकेटकीपर एलेक्स कैरी. ये वो ही एलेक्स कैरी हैं जो IPL 2020 में दिल्ली कैपिटल्स की बैंच पर बैठे रहे और बीते दिन ही दिल्ली कैपिटल्स ने इन्हें रिलीज़ कर दिया है. खैर, IPL की बात बाद में, अभी बात कर लेते हैं इस मुकाबले की. एडिलेड की टीम ने मुकाबले में पहले बैटिंग की. एलेक्स कैरी ने अकेले दम पर एक छोर संभाले रखा और टीम को 197 रनों का बड़ा स्कोर दे दिया. हाल में इंडिया के साथ टेस्ट सीरीज़ खत्म कर लौटे मार्नस लाबुशेन ब्रिस्बेन हीट्स का हिस्सा थे. बल्ले से टेस्ट सीरीज़ में धमाल मचाने वाले लाबुशेन ने 2 विकेट चटकाए. 20 ओवर में ब्रिस्बेन की टीम को 198 रनों की ज़रूरत थी. मार्नस लाबुशेन, क्रिस लिन के साथ पारी शुरू करने उतरे. पहली 15 गेंदों में दोनों ने 23 रन जोड़े भी लेकिन उसके बाद तो टीम एक-एक कर वापस डगआउट में पहुंच गई. मैच की शुरुआत में कैरी ने ब्रिस्बेन के सामने रनों का पहाड़ खड़ा किया और बाद में वेस ऐगर ने ब्रिस्बेन की टीम को उस पहाड़ पर चढ़ने से रोक दिया. वेस ने एक के बाद एक चार विकेट चटकाकर ब्रिस्बेन की टीम को कोई इन्टेंट दिखाने का मौका नहीं दिया. वेस के अलावा पीटर सिडल ने भी तीन विकेट चटकाए और बाकी काम पूरा कर दिया. ब्रिस्बेन की पूरी टीम 115 रनों पर ढेर हो गई और एडिलेड ने 82 रनों से इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ एडिलेड की टीम प्वॉइंट्स टेबल में टॉप-4 में आ गई है. जबकि ब्रिस्बेन की टीम सातवें स्थान पर पहुंच गई है. ये तो हुई मुकाबले की बात. BBL अभी जारी है और साथ ही जारी है Howzat पर लोगों की जीत का सिलसिला. Howzat पर आप भी जीत सकते हैं बहुत से ईनाम. जल्दी से डिस्क्रिप्शन बॉक्स में जाइए, वहां पड़े लिंक से डाउनलोड कर लीजिए Howzat और खेलना शुरू कर दीजिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement