FA Cup में मंगलवार देर रात लिवरपूल (Liverpool) और वॉल्वरहैम्प्टन (Wolves) फुटबॉल क्लब के बीच थर्ड राउंड का मैच खेला गया. जिसमें लिवरपूल ने 1-0 से जीत हासिल कर अगले दौर में जगह बना ली. हालांकि इस मैच की लाइव कवरेज कर रही BBC के एक प्रोग्राम के दौरान पोर्नोग्राफिक साउंड सुनाई देने लगा. जिसको लेकर चैनल को माफी मांगनी पड़ी.
ये वाकया तब हुआ, जब दिग्गज फुटबॉलर और कॉमेंटेटर गैरी लिनेकर BBC के लाइव प्रोग्राम के दौरान पैनल पर बैठे लोगों से बात कर रहे थे. इस दौरान उनके साथ दिग्गज फुटबॉलर एलन शियरर भी जुड़े हुए थे. लेकिन तभी अचानक से पोर्नोग्राफिक आवाज सुनाई देने लगा. जिस वजह से मैच की कवरेज कुछ देर के लिए बाधित हुई. इस मामले को लेकर BBC के प्रवक्ता ने ट्वीट कर लिखा,
BBC के कॉमेंट्री बॉक्स से आई पोर्नोग्राफिक आवाज़, चैनल को माफी मांगनी पड़ी!
चलते मैच में हुआ 'हादसा.'


# Linekar ने बताया कारण‘आज शाम फ़ुटबॉल के लाइव कवरेज के दौरान हुई गड़बड़ी की वजह से हम दर्शकों से माफी चाहते हैं. हम जांच कर रहे हैं कि ऐसा कैसे हुआ.’
शो के होस्ट लिनेकर ने बताया यह साउंड एक मोबाइल फोन में बज रहा था, जो स्टूडियो में छिपा कर रखा गया था. उन्होंने इसकी एक फोटो भी ट्विटर पर शेयर की है. जिसके साथ उन्होंने लिखा,
# Jarvo ने किया था प्रैंक!‘सेट के पीछे से ये आवाज़ आ रही थी. ये ऐसा वाकया था, जिसकी वजह से प्रसारण को रोकना पड़ा.’
प्रैंक वीडियोज बनाने वाले यूट्यूबर ''जार्वो’’ ने बाद में ट्वीट कर बताया कि इस स्टंट के पीछे उसका हाथ है. उसने ट्विटर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उसे इस फोन पर कॉल करते हुए देखा जा सकता है. कथित तौर पर उसने फोन की रिंगटोन में पोर्नोग्राफिक साउंड लगाकर इसे स्टूडियो में छिपा दिया था.
जार्वो, जिसका असली नाम असली नाम डेनियल जार्विस है, इससे पहले भी कई मौकों पर ऐसी हरकतें करते हुए देखा गया है. साल 2021 में भारत-इंग्लैंड सीरीज़ के दौरान वह कई मौकों पर इंडियन जर्सी पहनकर ग्राउंड में घुस गया था. एक मैच के दौरान वह बैटिंग कर रहे जॉनी बेयरस्टो से टकरा भी गया था, जिस कारण उसके ऊपर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया.
# मैच में गई लाइटइस घटना के अलावा भी लिवरपूल और वूल्व्स का मैच एक और वजह से चर्चा में रहा. लाइव मैच के दौरान ही लाइट चली गई, जिस वजह से पूरे स्टेडियम में अंधेरा छा गया. लाइट जाने के कारण कुछ देर के लिए मैच भी रोकना पड़ा. जब मैच रुका उस दौरान वूल्व्स के विंगर एडामा ट्राओरे अपने साथी खिलाड़ी को क्रॉस देने की कोशिश कर रहे थे.
वीडियो: मेसी ने MS धोनी की बेटी जीवा को भिजवाई साइन की हुई टी-शर्ट, फोटो जमकर वायरल!






















