The Lallantop

टीम इंडिया से मिली किस हार के बाद पाकिस्तान टीम का ये हाल हुआ? लोगों ने बताया

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दूसरी बार सीरीज के सभी मैच हारने वाली पाकिस्तान की टीम को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स बनने शुरू हो गए हैं.

Advertisement
post-main-image
पाकिस्तानी की हार के बाद यूट्यूबर इफ्फी के रिएक्शन का सभी को इंतजार है. (फोटो- X/AFP)

बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को उनके ही घर में टेस्ट सीरीज में हरा दिया है (Bangladesh wins test series against Pakistan). टीम ने दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से मात दे दी. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दूसरी बार सीरीज के सभी मैच हारने वाली पाकिस्तान की टीम को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स बनने शुरू हो गए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

2023 के एशिया कप के सुपर फोर में हुए भारत वर्सेज पाकिस्तान के मैच का जिक्र करते हुए एक यूजर ने लिखा,

“पाकिस्तान की टीम इस मैच के बाद से वैसी नहीं रह पाई.”

Advertisement

इस मैच में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 356 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान की टीम 128 रन पर ऑलआउट हो गई थी. 228 रनों से जीते इस मैच में विराट कोहली ने 122 रनों की पारी खेली थी. पिछले एक साल में पाकिस्तान टीम की परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रही.

एक यूजर ने पाकिस्तानी यूट्यूबर इफ्फी की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा,

“पाकिस्तान की हार के बाद पाकिस्तान में यूट्यूब स्टूडियोज के सीन.”

Advertisement

X पर एक शख्स ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा,

“तूफान से पहले की शांति.”

एक यूजर ने MBA चायवाला का जिक्र करते हुए लिखा,

“जब से शेख हसीना ने देश छोड़ा है, बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने जीतना शुरू कर दिया है. लगता है कि वो टीम के लिए MBA चायवाला थीं.”

बांग्लादेश और भारत के बीच होने वाली सीरीज के बारे में एक यूजर ने लिखा,

“अगली सीरीज भारत से है. डर लग रहा है.”

पाकिस्तान की हार पर एक यूजर ने पंचायत सीरीज का सीन अपलोड कर लिखा,

“बांग्लादेश से सीरीज में पहली बार क्लीन-स्वीप होने के बाद पाकिस्तान के फैन्स अपनी टीम को देखते हुए.”

बता दें कि बांग्लादेश की टीम टेस्ट इतिहास में तीसरी बार अपने घर के बाहर सीरीज जीती है. इससे पहले टीम ने साल 2009 में वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया था. टीम ने दूसरी सीरीज साल 2021 में जीती थी. जिम्बाब्वे को उन्होंने 1 मैच की सीरीज में हराया था. बांग्लादेश की घर के बाहर ये 8वीं टेस्ट जीत है. टीम ने वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और पाकिस्तान में दो-दो टेस्ट मैच जीते हैं. वहीं एक-एक टेस्ट में टीम ने श्रीलंका और न्यूजीलैंड में जीत हासिल की है.

सीरीज में शानदार ऑलराउंड परफॉर्मेंस के लिए मेहदी हसन को प्लेयर ऑफ दी सीरीज अवॉर्ड मिला. लिटन दास प्लेयर ऑफ दी मैच बने.

वीडियो: जय शाह आईसीसी के चेयरपर्सन बने तो Pakistan ने ये शर्त रख दी

Advertisement