ICC वाले बाबर आज़म के दुश्मन हैं. ऐसा दावा हम नहीं कर रहे. ये कहा है पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर. बता दें कि बाबर लंबे वक्त से ICC वनडे रैंकिंग टेबल के टॉप पर हैं. बीते साल हुए वनडे वर्ल्ड कप के बाद बाबर ने एक भी वनडे मैच नहीं खेला है. लेकिन इसके बावजूद उनकी रैंक पर कोई असर नहीं आया है. लिस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा नंबर दो जबकि शुभमन गिल नंबर तीन पर हैं.
'बाबर की दुश्मन ICC... चाहती ही नहीं कि ये अच्छा खेलें!'
Babar Azam की ICC रैंकिंग पर फिर सवाल उठे हैं. पाकिस्तान के ही एक पूर्व क्रिकेटर ने आरोप लगाया है कि ICC वाले बाबर के दुश्मन हैं. वो नहीं चाहते कि बाबर आज़म अच्छा प्रदर्शन करें.


रैंकिंग सिस्टम पर सवाल उठाते हुए बासित ने कहा कि जिस प्लेयर ने लगभग नौ महीने से वनडे नहीं खेला, वह दुनिया का टॉप बैटर कैसे हो सकता है. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप के दौरान विराट कोहली, रचिन रविंद्र और ट्रेविस हेड के प्रदर्शन का भी ज़िक्र किया. साथ ही ये भी कहा कि कैसे इन लोगों ने इस दौरान कई शतक जड़े. जबकि बाबर की आखिरी वनडे सेंचुरी एशिया कप में नेपाल के खिलाफ़ आई थी.
यह भी पढ़ें: पेरिस 'त्रासदी' के बाद पहली बार बोलीं विनेश ने दिल खोलकर रख दिया!
बासित बोले,
‘मैंने रैंकिंग देखी और वहां बाबर आज़म टॉप पर हैं. रोहित शर्मा नंबर दो और शुभमन गिल नंबर तीन पर, जबकि विराट कोहली नंबर चार पर. इस लिस्ट में ट्रेविस हेड, क्विंटन डि कॉक, रचिन रविंद्र जैसे बंदे हैं ही नहीं. मुझे लगता है कि ICC नहीं चाहता कि बाबर परफ़ॉर्म करें.
वो चाहते हैं कि बाबर इस बात से ही खुश रहें कि वह वनडे के नंबर एक बल्लेबाज हैं. ये रैंकिंग्स कौन बनाता है? किस बेसिस पर गिल और बाबर वहां हैं. गिल ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ़ तीन वनडे खेले, बाबर का आकिरी वनडे बीते वर्ल्ड कप में आया था.’
अपनी बात आगे बढ़ाते हुए बासित बोले,
'रविंद्र, डि कॉक, हेड, कोहली- सबने वर्ल्ड कप में एक से ज्यादा सेंचुरी मारी. पाकिस्तान के लिए रिज़वान और ज़मां ने सेंचुरी मारी, बाबर के नाम एक भी शतक नहीं रहा. उनका आखिरी शतक एशिया कप में नेपाल के खिलाफ़ था. ये कैसी रैंकिंग है? एक बंद जिसने आखिरी बार अक्टूबर-नवंबर में वनडे खेला था, वो आपका टॉप बैटर है.'
इस लिस्ट के टॉप-10 में ना तो हेड हैं और ना ही क्विंटन. बासित इस बात से भी खफ़ा हैं. वह बोले,
'नंबर तीन पर रहने के लिए गिल ने क्या किया है? ICC में बैठे ये लोग कौन हैं? वो बेकार के फैसले करते हैं, ICC बाबर की दुश्मन है. आप बाबर से बात करिए, वो खुद ही नंबर वन पोजिशन के लिए ट्रेविस हेड, विराट कोहली या रविंद्र का नाम लेंगे. ये कैसे पॉइंट्स दे रहे हैं?'
बता दें कि बाबर के लिए वनडे वर्ल्ड कप के बाद T20 वर्ल्ड कप भी अच्छा नहीं गया था. इस टूर्नामेंट में भी इनका बल्ला नहीं चला था. और इसी के चलते पाकिस्तान का यहां भी बुरा हाल रहा.
वीडियो: Paris Olympics के बाद नीरज चोपड़ा की कमाई में करोड़ो का इजाफा, ब्रैंड पोर्टफोलियो 50% से ज्यादा बढ़ा






















