The Lallantop

भारत में लीग खेली, ECB ने दो प्लेयर्स पर बैन लगा दिया

ऑस्ट्रेलिया के पीटर सिडल और समित पेट को इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बैन कर दिया है.

Advertisement
post-main-image
सिडल अभी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेल रहे हैं. (फोटो- X)

ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर पीटर सिडल पर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने बैन लगा दिया है. सिडल इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने वाले थे. उन्हें यह सजा भारत में एक लीग खेलने के लिए मिली है. सिर्फ सिडल नहीं बल्कि समित पटेल को भी इसी भारतीय लीग में खेलने के लिए बैन किया गया है. पर ऐसा हुआ क्यों? आइए जानते हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
भारतीय लीग में खेले सिडल

यह दोनों खिलाड़ी गोवा की वर्ल्ड लेजेंड्स प्रो T20 लीग में खेले थे. यह लीग फरवरी में आयोजित की गई थी. लीग को BCCI की मंजूरी नहीं मिली थी. यही वजह है कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इन दोनों पर बैन लगा दिया है. ESPN की रिपोर्ट्स के मुताबिक ECB के सूत्र ने बताया,

ECB के नियमों के मुताबिक जो खिलाड़ी किसी भी सीजन की शुरुआत से पहले के 12 महीनों में किसी भी अवैध लीग में हिस्सा ले चुके हैं वो काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए अयोग्य हैं. सिडल और पटेल दोनों ने जनवरी-फरवरी में वर्ल्ड लीजेंड्स प्रो टी20 लीग में हिस्सा लिया था जिसे BCCI की ओर से मंजूरी नहीं मिली थी.

Advertisement
PSL खेल रहे हैं सिडल

41 साल के सिडल इस सीजन नॉटिंघमशायर के लिए ओवरसीज खिलाड़ी के तौर पर खेलने वाले थे. लेकिन क्लब ने 21 अप्रैल को उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने की पुष्टि कर दी. क्लब के क्रिकेट डायरेक्टर मिक न्यूवेल ने कहा कि टीम इस फैसले से निराश है, पर वो अब सिडल के विकल्प की तलाश करेगी. 

इस क्लब ने बेन हॉवेल, जॉर्ज मुंसी जैसे खिलाड़ियों को साइन किया है. सिडल नॉटिंघमशर के लिए आखिरी बार 2014 में खेले थे. वो नॉटिंघमशर के अलावा इंग्लैंड के घरेलू सर्किट में डरहम, एसेक्स, लंकाशायर और समरसेट के लिए भी खेल चुके हैं. 

बता दें सिडल अभी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेल रहे हैं. वहां उन्होंने 7 मैचों में 8 विकेट लिए हैं. उनकी गेंदबाजी के दम पर मुल्तान सुल्तांस ने 7 में से 5 मैच जीते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें- हार की हैट्रिक लगा चुकी LSG राजस्थान के चैलेंज के लिए कितना तैयार है? 

समित पटेल पर भी बैन

पिछले सीजन के बाद डर्बिशायर से अलग होने वाले समित पटेल इस साल किसी काउंटी टीम की तलाश में थे. उन्होंने ECB के इस फैसले को स्वीकार कर लिया है, और इस सीजन T20 ब्लास्ट में खेलने की अपनी उम्मीदें भी छोड़ दी हैं. 

41 साल के पटेल उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने 2003 में टूर्नामेंट की शुरुआत से लेकर अब तक हर सीजन खेला है. रवि बोपारा के साथ वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले खिलाड़ियों में शामिल थे. लेकिन इस साल दोनों ही खिलाड़ी इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे.

वीडियो: ट्रंप की धमकी पर ईरान का जवाब, तेहरान 'पीस टॉक' में शामिल नहीं होगा?

Advertisement