The Lallantop

'एशियन गेम्स में अलग से होटल नहीं मिलेगा, चाहें तो खुद प्रबंध कर लें', BCCI को IOA की दो टूक

इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) ने साफ कर दिया है कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एशियन गेम्स (Asian Games) में अलग से होटल की व्यवस्था नहीं करेगा. बोर्ड चाहे तो क्रिकेट टीमों के लिए अलग से व्यवस्था कर सकता है. लेकिन, ऐसे में सारी जिम्मेदारी खुद BCCI की होगी.

Advertisement
post-main-image
IOA ने साफ कहा है कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए रहने की व्यवस्था अलग से नहीं करेगा. (सांकेतिक फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • जापान में एशियन गेम्स 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम के ठहरने के लिए अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है, और भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन ने क्रिकेट टीम के लिए अलग होटल व्यवस्था नहीं करने का निर्णय लिया है।
  • भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन ने कहा है कि BCCI अपनी क्रिकेट टीम के लिए अलग होटल व्यवस्था कर सकता है, लेकिन इसके लॉजिस्टिक्स जैसे रहने, खाने व ट्रांसपोर्ट की जिम्मेदारी BCCI की होगी।
  • अगर BCCI अलग होटल व्यवस्था करता है तो सभी एशियन गेम्स के नियम जैसे सिक्योरिटी, एक्रेडिटेशन और डोप टेस्टिंग वहां भी लागू रहेंगे और खिलाड़ियों पर नियम वही रहेंगे।

जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के दौरान इंडियन क्रिकेट टीम कहां ठहरेगी अभी इस पर फैसला नहीं हुआ है. भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) ने साफ कर दिया है कि वह क्रिकेट टीम के लिए अलग से होटल की व्यवस्था नहीं करेगा और न ही आयोजक से उनके लिए अलग होटल की डिमांड करेगा. एसोसिएशन ने साफ कह दिया है कि BCCI चाहे तो अपने क्रिकेटर्स के लिए अलग से होटल की व्यवस्था कर सकता है. 

Advertisement

एसोसिएशन ने यह भी कहा है कि अगर BCCI क्रिकेट टीम के लिए अलग होटल की व्यवस्था करता है तो प्लेयर्स के ठहरने, खाने, ट्रांसपोर्ट और स्टेडियम तक खिलाड़ियों के राइट टाइम पर पहुंचने की जिम्मेदारी खुद बोर्ड की होगी. IOA के CEO रघुराम अय्यर ने इस मालमे में पर TOI से बात करते हुए कहा कि अगर BCCI को ऑर्गनाइजर्स के होटल सूट नहीं करते हैं तो वह अपनी व्यवस्था करने के लिए स्वतंत्र है. लेकिन, इससे जुड़ी लॉजिस्टिक्स की जिम्मेदारी खुद BCCI की होगी. उन्होंने जोर देकर कहा कि IOA एशियन गेम्स में 36 इवेंट्स में भाग लेने वाले सभी भारतीय एथलीट्स के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित करेगा.

उन्होंने आगे कहा,

Advertisement

BCCI के CEO हेमांग अमीन ने हमसे संपर्क किया था. हमारी बातचीत काफी पॉजिटिव रही. वह सुविधाओं का आंकलन करने के लिए एक एडवांस टीम जापान भेजने पर विचार कर रहे हैं. IOA को इससे कोई दिक्कत नहीं है. वो अपने आकलन के आधार पर फैसला ले सकते हैं. वो ऑर्गनाइर्स की सुविधाओं का इस्तेमाल करना चाहते हैं या फिर खुद अपनी व्यवस्था करना चाहते हैं.  IOA सभी स्पोर्ट्स, एथलीट्स, कोचों और पूरे डेलीगेशन के साथ समान व्यवहार करता है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एशियन गेम्स के ऑर्गनाइजर्स ने भारत की दोनों क्रिकेट टीमों के लिए रहने की व्यवस्था की है. भारत की मेंस क्रिकेट टीम के लिए 3 स्टार ‘APA होटल नागोया एकामाए’ अलॉट किया है. जबकि, विमेंस टीम के लिए 4 स्टार 'मेइतेत्सु ग्रैंड होटल' की व्यवस्था की गई है. दोनों ही होटल में जरूरी सुविधाएं हैं. लेकिन, दोनों होटल उन पांच सितारा होटल से एक ग्रेड नीचे हैं, जिनमें भारतीय क्रिकेटर रहने के आदी हैं. प्लेयर्स को रूम ट्विन शेयरिंग के आधार पर दिए जाएंगे. यही व्यवस्था BCCI को अखर रही है.

अलग होटल में भी लागू होंगे सभी नियम

अगर, BCCI अपनी मेंस और विमेंस क्रिकेट टीम के लिए अलग होटल की व्यवस्था करता है तो वहां पर भी एशियन गेम्स के सभी रूल लागू रहेंगे. इंडियन क्रिकेटर एशियन गेम्स सिस्टम से बाहर नहीं होंगे. प्लेयर्स पर गेम्स रिलेटेड सिक्योरिटी, एक्रेडिटेशन और एक्सेस प्रोटकॉल लागू रहेंगे.

Advertisement

अनजाने लोगों को बिना वैलिड एक्रेडिटेशन के प्लेयर्स के होटल में एंट्री नहीं मिलेगी. इसके अलावा, वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (WADA) और इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी  (ITA) के अधिकारियों को प्लेयर्स के रहने की सही जानकारी देनी होगी, जिससे प्लेयर्स का रैंडम डोप टेस्ट किया जा सके.

ये भी पढ़ें: IND vs PAK एशिया कप मुकाबले पर दीप्ति शर्मा की ये बात पाकिस्तान के जख्म हरे कर देगी!

पहले पहुंचेगी हरमनप्रीत की टीम

हरमनप्रीत कौर की विमेंस टीम इन दिनों दुबई में एशिया कप खेल रही है. महिला टीम 13 सितंबर को भारत लौटेगी. इसके बाद अलग दिन यानी 14 सितंबर को इंडियन विमेंस टीम नागोया के लिए रवाना होगी. विमेंस टीम सीधे क्वार्टर फाइनल खेलेगी.

भारत की मेंस क्रिकेट टीम कुछ दिन बाद जापान के लिए उड़ान भरेगी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम इंडिया 21 सितंबर को जापान के लिए रवाना होगी. एशियन गेम्स 2026 में भारत की मेंस क्रिकेट टीम भी अपने कैम्पेन की शुरुआत क्वार्टर फाइनल से करेगी.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement