The Lallantop

राहुल के मंच पर PM Modi की मिमिक्री पर बीजेपी का पलटवार, 'कांग्रेस जोकरों की पार्टी'

Rahul Gandhi के प्रोग्राम में एक कॉमेडियन ने PM Narendra Modi की मिमिक्री की, जिसके बाद BJP की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आ रही है. राहुल पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने Congress पार्टी को ‘कॉमेडियन और जोकरों की पार्टी’ कहा है.

Advertisement
post-main-image
राहुल गांधी के मंच पर एक कॉमेडियन ने प्रधानमंत्री मोदी का 'मजाक' उड़ाया. (Courtesy-@INCIndia/ ITG )

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' में कॉमेडियन पुलकित मणि ने मंच पर प्रधानमंत्री मोदी की मिमिक्री की, जिस पर विवाद और BJP की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई।
  • यह विवाद तत्काल शुरू हुआ जब राहुल गांधी ने अपने कार्यक्रम में पुलकित मणि को मंच दिया, जिन्होंने मोदी की मिमिक्री कर उनके हावभाव और विदेश नीति का मजाक उड़ाया।
  • BJP नेताओं और केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए इसे असभ्य व्यवहार बताया और इस घटना को कांग्रेस की साख पर असर डालने वाला बताया।

इंदौर में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रोग्राम ‘छात्रों की गूंज’ पर विवाद शुरू हो गया है. राहुल के सामने ही मंच पर एक कॉमेडियन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री की थी. इस पर बीजेपी भड़क गई. कॉमेडियन का नाम पुलकित मणि है. उन्होंने राहुल गांधी के सामने ही स्टेज पर प्रधानमंत्री मोदी की हंसी, हाव-भाव, बात करने के तरीके और उनकी विदेश नीति का मजाक बनाया. 

Advertisement

अब इसपर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. BJP ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,

‘एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी ने एक बुजुर्ग मां को सम्मान और अपनापन दिया. वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी ने अपने प्रोग्राम में उनका (बुजुर्ग महिला) मजाक उड़ाया. यही फर्क है संस्कार और दिखावे की राजनीति में. जिस उम्र में सम्मान मिलना चाहिए, वहां राहुल गांधी का यह शर्मनाक रवैया उनकी सोच के बारे में क्या कहता है?’

Advertisement

मामले पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्रालय और अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के मंत्री किरेन रिजिजू का भी रिएक्शन सामने आया है. रिजिजू ने एक्स पर लिखा,

‘कांग्रेस पार्टी कॉमेडियन और जोकरों की पार्टी बन गई है! वो हमेशा के लिए बाहर हो गए हैं. RIP’

Kiren
किरेन रिजिजू का रिएक्शन.

BJP नेता सीआर केशवन ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने एक्स पर लिखा,

Advertisement

‘कल राहुल गांधी ने एक घटिया और भद्दे ट्रोल के साथ मंच साझा किया. इन ट्रोल्स ने एक कमजोर बुजुर्ग माताजी का मजाक उड़ाते हुए उन्हें ‘सेटिंग’ कहकर हमारी नारी शक्ति का अपमान किया. कोई भी सभ्य और सही सोच वाला व्यक्ति ऐसी बदजुबानी और हरकतों को मजाक नहीं मानेगा. लेकिन, राहुल गांधी मंच पर जोर-जोर से हंसते हुए दिखे. राहुल गांधी की इस असभ्य संस्कृति से पता चलता है कि वे युवाओं से क्यों नहीं जुड़ पाए हैं.’

Keshvan
सीआर केशवन का पलटवार.

दरअसल, ये विवाद तब शुरू हुआ, जब राहुल गांधी ने इंदौर में अपने प्रोग्राम ‘छात्रों की गूंज’ के मंच पर कॉमेडियन पुलकित मणि को जगह दी. जहां कॉमेडियन ने प्रधानमंत्री मोदी की मिमिक्री की. इस दौरान राहुल मंच पर कॉमेडियन की बातों पर हंसते हुए नजर आए.

यह भी पढ़ें: 'वामपंथ नहीं, हिंदू राइट विंग कट्टरपंथियों से भारत को खतरा', हामिद अंसारी की स्पीच पर विवाद

अब इस मिमिक्री को कुछ BJP नेता प्रधानमंत्री मोदी के मां के ‘अपमान’ से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, BJP ने जो अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर किया है. उसमें एक रैली के दौरान बुजुर्ग महिला को कुर्सी देने की बात का जिक्र है. इसी का मजाक राहुल गांधी की मंच पर कॉमेडियन ने उड़ाया था. 

वीडियो: ममता बनर्जी को एक और झटका, Rejinagar से TMC प्रत्याशी Rabiul Alam Chowdhury ने नामांकन वापिस लिया

Advertisement