The Lallantop

एशियन गेम्स: जापान पहुंचते ही खिलाड़ियों से 'खेल', जिस इवेंट की तैयारीकी उसी से हटाए गए

भारत की ओर से इस बार 22 खिलाड़ी एशियन गेम्स के रोइंग इवेंट्स में हिस्सा लेने वाले हैं. हालांकि रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस समय कई रोवर बहुत परेशान हैं.

Advertisement
post-main-image
भारतीय रोइंग टीम में शामिल खिलाड़ी परेशान हैं. (Courtsey- PT) (सांकेतिक तस्वीर)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एशियन गेम्स में रोइंग की टीम ने इवेंट्स में अचानक बदलाव किए हैं, जिससे कुछ खिलाड़ियों को उनके चयनित इवेंट्स से हटा कर अन्य प्रतिस्पर्धाओं में सम्मिलित किया गया है।
  • 21 सितंबर को हुए टीम मैनेजर्स की बैठक के बाद यह बदलाव किए गए, जिसके कारण कुछ खिलाड़ियों का इवेंट बदल गया और कुछ को टीम से बाहर कर दिया गया।
  • इसके प्रभाव में खिलाड़ियों में मानसिक दबाव बढ़ा है और वे उचित तैयारी के बिना नए इवेंट्स में प्रतिस्पर्धा करने की स्थिति में हैं, जिससे उनकी प्रदर्शन क्षमता प्रभावित हो सकती है।

एशियन गेम्स के लिए जापान के नागोया पहुंचे भारतीय रोइंग खिलाड़ी काफी निराश हैं. रोइंग दल के खिलाड़ियों ने दावा किया है कि इवेंट शुरू होने से कुछ समय पहले ही बड़े बदलाव कर दिए गए हैं. खिलाड़ियों को मुख्य रूप से जिन इवेंट्स के लिए चुना गया था, उन्हें उन्हीं इवेंट्स से हटा दिया गया. उनकी जगह रिजर्व खिलाड़ियों को चुन लिया गया है. इन बदलावों के कारण खिलाड़ियों की मानसिक तौर पर दबाव में हैं. 

Advertisement
खिलाड़ियों के इवेंट में बदलाव

न्यूज़ एजेंसी की खबर के मुताबिक एक रोवर ने दावा किया कि उन्हें उनके पसंदीदा इवेंट से हटा दिया गया है. उनकी जगह एक रिजर्व खिलाड़ी को शामिल किया गया है. रोवर ने बताया कि सोमवार, 21 सितंबर को अलग-अलग देशों के टीम मैनेजर्स की बैठक हुई थी. इस बैठक के बाद ही बदलाव किए गए हैं.

एक अन्य रोवर ने कहा कि कुछ खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया है. वहीं कुछ का इवेंट बदल दिया गया है. जिन खिलाड़ियों के साथ ऐसा हुआ है, वे बहुत परेशान हैं. जब से इवेंट में बदलाव हुए हैं, तब से से उन्होंने खाना नहीं खाया है. खिलाड़ियों को समझ नहीं आ रहा है कि वे क्या करें. वह जिस इवेंट की तैयारी कर रहे थे, जिसके लिए खुद को तैयार किया उन्हें उस इवेंट से बाहर कर दिया गया. ऐसे में बिना तैयारी के वह किसी और इवेंट में कैसे उतरेंगे.

Advertisement
इन खिलाड़ियों के इवेंट में बदलाव का दावा

रिपोर्ट में बताया गया कि 2022 एशियाई खेलों के सिल्वर मेडलिस्ट अरविंद सिंह को सिंगल स्कल्स में हिस्सा लेना था. हालांकि अब उनका नाम क्वाड्रपल स्कल्स (चार खिलाड़ी) में भेज दिया गया है. वहीं बलराज पंवार, जिनका नाम अब तक क्वाड्रपल स्कल्स में था, उन्हें सिंगल स्कल्स में भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें- 15 साल बाद CSK का हेड कोच बदला, जहीर खान को मिली जिम्मेदारी 

पुरुष डबल्स टीम में सौरभ कुमार और विपुल सतीश को खेलना था. लेकिन यहां भी बदलाव किया गया है. अब नितिन कुमार और जसविंदर सिंह की जोड़ी इस इवेंट में हिस्सा लेगी. वहीं रिजर्व खिलाड़ी जसमाइल सिंह को कॉक्सलेस फोर में जगह दी जाएगी. नवदीप सिंह और कुलविंदर सिंह को डबल स्कल्स (दो खिलाड़ी) से क्वाड्रपल स्कल्स (चार खिलाड़ी) में शिफ्ट किया जाएगा. आपको बता दें कि भारत को पिछले एशियन गेम्स में रोइंग में 5 मेडल हासिल हुए थे. इसमें दो सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे. 

Advertisement

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: IIT Bombay के छात्र साहिल वाकोडे की मौत का पूरा मामला क्या है?

Advertisement