The Lallantop

संजू ने बता दी अश्विन के पहले बैटिंग पर आने की वजह!

अश्विन की बैटिंग पर बहुत भरोसा है.

Advertisement
post-main-image
अश्विन की बैटिंग पर बोले संजू (स्क्रीनग्रैब)

RCB वाले एक और मैच जीत गए. उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडिम में राजस्थान रॉयल्स को हराया. राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया. और अंत में उनका फैसला गलत साबित हुआ. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सात रन से मैच अपने नाम कर लिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

राजस्थान की इस हार में कैप्टन संजू के फैसलों पर भी सवाल उठे. उन्होंने जेसन होल्डर को अंत तक बैटिंग नहीं दी. उनसे पहले रविचंद्रन अश्विन भेजे गए और जब वो आउट हुए तो इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में अब्दुल बासित को उतार दिया गया. इस हार के बाद RR के कप्तान ने मैच पर बात की. उन्होंने कहा,

'मैं सोचता हूं कि जब हम इस ग्राउंड पर खेलते हैं, 10,12,13 रन प्रति ओवर बनाए जा सकते हैं. मामला  बस मोमेंटम और कुछ और छक्के जड़ने का था. नॉर्मली हेटमायर हमारे लिए यह कर देते हैं लेकिन आज जुरेल अच्छा मार रहे थे. ये बस एक शॉट इधर या उधर की बात थी.'

Advertisement

संजू ने इस मैच में अश्विन को प्रमोट करने पर भी बात की. उन्होंने कहा,

'यह इस बात पर निर्भर करता है कि हालात क्या हैं. और हम बाद में या पहले बैटिंग कर रहे हैं. मुझे लगता है कि अश्विन के पास जो अनुभव है, और पिछले कुछ गेम्स में उन्होंने जो डिलिवर किया है. उसे देखते हुए यही प्लान था. मुझे लगता है कि IPL  गेम्स में हार और जीत बहुत छोटे मार्जिन्स पर निर्भर करती है. और इसलिेए हमें अपने रूटीन्स चेक करते रहने होंगे.'

बात मैच की करें तो RCB ने बीस ओवर्स में नौ विकेट खोकर 189 रन बनाए. एक बार फिर से उनके स्टार कैप्टन फाफ डु प्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल रहे. डु प्लेसी ने 62 और मैक्सवेल ने 77 रन बनाए. राजस्थान के लिए ट्रेंट बोल्ट और संदीप शर्मा ने दो-दो, जबकि अश्विन और चहल ने एक-एक विकेट निकाला.

Advertisement

जवाब में राजस्थान के लिए यशस्वी जायसवाल ने 47 और देवदत्त पडिक्कल ने 52 रन की पारी खेली. जबकि ध्रुव जुरेल 34 रन बनाकर नाबाद रहे. कैप्टन संजू सैमसन ने 22 रन बनाए. जबकि RCB के लिए पेसर हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट निकाले. इस मैच की एक खास बात और रही. विराट कोहली और जॉस बटलर, बिना खाता खोले आउट हुए.

वीडियो: IPL 2023 सैम करन और हरप्रीत सिंह ने मुंबई के गेंदबाजों को जमकर कूटा

Advertisement