भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी अस्मिता चलाइहा, इंडोनेशिया मास्टर्स में हिस्सा ले रही हैं. वह टूर्नामेंट में बतौर टॉप सीड उतरी हैं. लेकिन अस्मिता टूर्नामेंट के वेन्यू को लेकर संतुष्ट नहीं हैं. चालिहा ने इसे लेकर इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाली. इस स्टोरी में उन्होंने टूर्नामेंट का वीडियो शेयर किया. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने दोहरे रवैये को लेकर भी शिकायत की.
'अगर यह भारत होता तो विवाद हो जाता', इंडोनेशिया मास्टर्स में अस्मिता चालिहा ने ये क्यों कहा?
अस्मिता ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें वेन्यू में धुंध नजर आ रही थी. वह फॉग या कुछ और है, यह साफ नहीं है. लेकिन लाइट्स में सब कुछ धुंधला सा नजर आ रहा है.

अस्मिता ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें वेन्यू में धुंध नजर आ रही थी. वह फॉग या कुछ और है, यह साफ नहीं है. लेकिन लाइट्स में सब कुछ धुंधला सा नजर आ रहा है. इस वीडियो के कैप्शन में अस्मिता ने लिखा,
सोचिए, अगर यह टूर्नामेंट भारत में होता तो एयर क्वालिटी, धुएं, प्रदूषण जैसी चीजों को लेकर अब तक कई शिकायतें और विवाद हो चुके होते.
दरअसल, इस साल की शुरुआत में दिल्ली में इंडियन ओपन टूर्नामेंट हुआ था. उस दौरान दिल्ली की सर्दी और प्रदूषण को लेकर कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर शिकायत की थी. डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन ने टूर्नामेंट में हिस्सा तक नहीं लिया. उनका कहना था कि वह टूर्नामेंट में हिस्सा लेने का फाइन भरने को तैयार हैं, लेकिन दिल्ली नहीं आएंगे. कुछ ने अंतरराष्ट्रीय संस्था से अपील तक की थी कि भारत में टूर्नामेंट न हो. इसी कारण अस्मिता ने तंज भरे अंदाज में इंडोनेशिया मास्टर्स के वेन्यू को लेकर यह शिकायत दर्ज की है.
यह भी पढ़ें- IPL में बतौर इंपैक्ट प्लेयर नहीं खेलेंगे धोनी! CSK के पूर्व क्रिकेटर ने बताई वजह
इसके बाद बैडमिंटन एसोसिएशन की काफी आलोचना हुई. उन्हें 8 महीने के भीतर वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन करना था. और इस बार उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी. वेन्यू में हर चीज के पुख्ता इंतजाम थे. जिन खिलाड़ियों ने इंडिया ओपन के दौरान आयोजकों की आलोचना की, अब वही तारीफ करते नजर आए. इसमें एंटोनसेन भी शामिल थे. अब जब इंडोनेशिया के वेन्यू में भी खराब स्थिति नजर आई, तो किसी ने इसे लेकर शिकायत नहीं की. इसी कारण अस्मिता ने पोस्ट शेयर किया.
अगर बात करें टूर्नामेंट की, तो अस्मिता क्वार्टरफाइनल में पहुंच चुकी हैं. उन्होंने राउंड ऑफ़ 32 में थाईलैंड की पोर्नपिचा चोइकीवोंग को 21-17, 23-21 से और राउंड ऑफ़ 16 में मलेशिया की गोह जिन वेई को 10-21, 21-10, 21-17 से हराया.
वीडियो: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में बाबर आजम का बल्ला खामोश, बासित अली ने जमकर सुनाई खरी-खोटी











