The Lallantop

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का नाम बदलेगा? ट्रंप को अपना ही नाम सूझा

US President Donald Trump ने अपनी एक पोस्ट में Strait Of Hormuz का नाम बदलने का सुझाव दिया है. पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति ने होर्मुज का नाम बदलकर ‘Trump Strait’ रखने की बात कही.

Advertisement
post-main-image
ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर होर्मुज का नाम बदलने का सुझाव दिया. (फोटो- इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का नाम बदलकर ‘ट्रंप स्ट्रेट’ रखने का प्रस्ताव रखा है और दावा किया कि होर्मुज अब अमेरिका के नियंत्रण में है।
  • अमेरिका और ईरान के बीच फरवरी 2026 से चल रही जंग और तनाव के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य पर दोनों देशों ने ब्लॉकेड लगाया है जिसके कारण वैश्विक तेल की कीमतें बढ़ी हैं।
  • ट्रंप के इस प्रस्ताव और हालिया अमेरिकी हमलों के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई की है, जिससे क्षेत्रीय तनाव बढ़ा है और तेल की कीमतों में लगभग 4% की वृद्धि हुई है।

अमेरिका-ईरान जंग के बीच राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ का नाम बदलकर ‘ट्रंप स्ट्रेट’ रखने की बात कही है. ट्रंप ने बुधवार, 2 सितंबर को ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट किया. पोस्ट में ट्रंप ने एक बार फिर से यह दावा किया कि होर्मुज पर अमेरिका का ‘पूरा कंट्रोल’ है. 

Advertisement

28 फरवरी 2026 को दोनों देशों के बीच जंग शुरू हुई. तब से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर लगातार तनाव बना हुआ है. बुधवार, 2 सितंबर को एक पोस्ट शेयर करते हुए ट्रंप ने लिखा,

‘अब जब यह (होर्मुज) अमेरिका के कंट्रोल में है, तो क्या हमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का नाम बदलकर ‘ट्रंप स्ट्रेट’ रख देना चाहिए? खुद अमेरिका की तरह यह (होर्मुज) भी पहले से कहीं ज्यादा ‘हॉट’ होगा.'

Advertisement
Iran
ट्रंप का पोस्ट.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज एक अहम व्यापारिक समुद्री रास्ता है. यहां से दुनियाभर के देशों में गैस और तेल की सप्लाई होती है. जंग की वजह से होर्मुज में ईरान-अमेरिका दोनों की ओर से ब्लॉकेड किए गए. इससे दुनियाभर में तेल की कीमतें बढ़ गईं.

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप के इस पोस्ट से पहले अमेरिका ने मंगलवार, 1 सितंबर को ईरान के कई ठिकानों पर भीषण हमला किया था. इस हमले की चपेट में ईरान के सिरिक शहर में होने वाली एक शादी भी आ गई, जिसमें से कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल हैं.

ईरान ने भी अमेरिका के इस हमले के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की और खाड़ी में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर कई मिसाइलें दागीं. दोनों देशों के बीच इस ताजा हिंसक संघर्ष की वजह से तेल के कीमतों में करीब 4% की बढ़त देखने को मिली. 

Advertisement

ट्रंप समेत कई अमेरिकी अधिकारियों की ओर से बार-बार कहा जाता रहा है कि होर्मुज खुल चुका है. साथ ही इस अहम समुद्री मार्ग से रोजाना ‘लाखों बैरल तेल’ का व्यापार भी हो रहा है. इस दावे के बावजूद तेल की कीमतों में कोई खास कमी नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: ईरान ने होर्मुज का जिक्र कर भारतीय जहाजों को ब्लैकलिस्ट कर दिया, क्या आरोप लगाया?

वहीं, अमेरिका के इतर ईरान का कहना है कि होर्मुज बंद है और उसके कंट्रोल में है. ईरान जंग की शुरुआत से लेकर अब तक अपनी इस बात पर पूरी तरह से कायम भी है. बुधवार को ही सऊदी अरब ने ईरान पर एक तेल टैंकर पर हमला करने का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई. 

वीडियो: मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात पर अमेरिका की नाराजगी, मार्को रुबियो ने भारत को लेकर क्या कहा?

Advertisement