फ्रेंच ओपन (French Open) शुरू होने में अभी कुछ समय है. लेकिन टूर्नामेंट से पहले इसे बायकॉट करने की डिमांड बढ़ गई है. इसमें वर्ल्ड नंबर 1 आर्यना सबालेंका भी शामिल है. इटैलियन ओपन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबालेंका ने इस बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बाकी खिलाडि़यों से भी अपील की है, और कहा है कि प्लेयर्स को कमाई में अधिक हिस्सा अगर नहीं मिलता है तो उन्हें टूर्नामेंट का बायकॉट करना चाहिए.
फ्रेंच ओपन का बायकॉट करेंगे टॉप प्लेयर्स, वजह काफी बड़ी है
सबालेंका और ATP रैंकिंग में नंबर एक पुरुष खिलाड़ी यानिक सिनर ने टूर्नामेंट का बायकॉट करने की बात कही है. खिलाड़ियों ने फ्रेंच ओपन की इनामी राशि को लेकर ‘निराशा’ जाहिर की गई.


सबालेंका और ATP रैंकिंग में नंबर एक पुरुष खिलाड़ी यानिक सिनर उन बड़े खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्होंने सोमवार, 4 मई को बयान जारी किया. इस बयान में फ्रेंच ओपन की इनामी राशि को लेकर ‘निराशा’ जाहिर की गई.
मंगलवार, 5 मई को इटैलियन ओपन में सबालेंका ने कहा,
इनामी राशि में हुई बढ़ोतरीहमारे बिना ना तो कोई टूर्नामेंट होगा और ना ही कोई मनोरंजन. मुझे लगता है कि हमें निश्चित रूप से कमाई में अधिक शेयर मिलना चाहिए. मुझे लगता है कि किसी ना किसी मोड़ पर हम इसका बायकॉट करेंगे. अपने अधिकारों के लिए लड़ने का यही एकमात्र तरीका होगा.
खिलाड़ी चार ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियाई ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और अमेरिका ओपन से बेहतर प्रतिनिधित्व, स्वास्थ्य सुविधाएं और पेंशन की भी मांग कर रहे हैं. फ्रेंच ओपन के आयोजकों ने पिछले महीने घोषणा की थी कि वे कुल इनामी राशि में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर रहे हैं. इससे कुल राशि छह करोड़ 17 लाख यूरो (सात करोड़ 21 लाख डॉलर) हो जाएगी. यह राशि पिछले साल के मुकाबले 53 लाख यूरो ज्यादा है.
यह भी पढ़ें- पोल वॉल्ट खिलाड़ी स्टेशन पर 12 घंटे खड़े रहे, वजह जान हैरान रह जाएंगे!
सोमवार को खिलाड़ियों ने एक बयान में कहा कि पिछले महीने फ्रेंच ओपन द्वारा प्राइज मनी में 9.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा काफी नहीं है. इसमें कहा गया कि पिछले साल रोलां गैरों ने 395 मिलियन यूरो ($463 मिलियन) कमाए, जो पिछले साल से 14 प्रतिशत ज्यादा था. कुल प्राइज मनी में सिर्फ 5.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई, जिससे रिवेन्यू में खिलाड़ियों का हिस्सा घटकर 14.3 प्रतिशत रह गया.
खिलाड़ियों ने अपने बयान में कहा,
असल आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां करते हैं. रोलां गैरो टूर्नामेंट की कमाई में खिलाड़ियों का हिस्सा 2024 में 15.5 प्रतिशत से घटकर 2026 में अनुमानित 14.9 प्रतिशत रह जाएगा.
अनुमान लगाया गया कि इस साल का रिवेन्यू 400 मिलियन यूरो से ज्यादा होगा, लेकिन खिलाड़ियों का हिस्सा अभी भी 15 प्रतिशत से कम ही रहेगा.
वीडियो: रोहित शर्मा लौटे, मुंबई जीती, LSG के छक्के छुड़ा दिए





















