The Lallantop

आखिरी ओवर में 20 रन की जरूरत, धाकड़ बैटर के सामने अर्जुन तेंडुलकर ने क्या किया?

अर्जुन तेंडुलकर को मिला पहला विकेट.

Advertisement
post-main-image
अर्जुन तेंडुलकर को मिला पहला IPL विकेट (स्क्रीनग्रैब)

अर्जुन तेंडुलकर आखिरी ओवर फेकेंगे. सनराइजर्स हैदराबाद को जीत के लिए 20 रन की जरूरत. थर्ड मैन और फाइन लेग अंदर रहेंगे. इंडियन प्रीमियर लीग. दुनिया का सबसे बड़ा T20 टूर्नामेंट. हाल ही में रिंकू सिंह ने यहां आखिरी ओवर की लगातार पांच गेंदों पर छक्के मार मैच जीता था. ऐसे में किसी नए बोलर को आखिरी ओवर में 20 रन बचाने का जिम्मा मिले तो क्या होगा? निश्चित तौर पर धड़कनें बढ़ जाएंगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अर्जुन की भी बढ़ी होंगी. लेकिन उन्होंने इन धड़कनों पर काबू रखते हुए एक बेहतरीन ओवर फेंका. और मुंबई को जीत दिलाई. चलिए बताते हैं कि अर्जुन के इस ओवर की पांच गेंदों पर क्या हुआ. पहली गेंद. यॉर्कर फेंकने की कोशिश, लेकिन ये फुलटॉस पड़ गई. गेंद ने धाकड़ बैटर अब्दुल समद के बल्ले का किनारा लिया. और फिर ईशान किशन ने अपनी दाईं ओर डाइव लगाकर चार रन बचा लिए.

# Arjun Tendulkar Last Over

अगली गेंद. इस बार वाइड यॉर्कर सही पड़ी. अब्दुल समद ने इसे डीप पॉइंट की ओर खेला. और दो रन भाग लिए. जबकि उन्हें अच्छे से पता था कि यहां सिंगल से ज्यादा कुछ नहीं होगा. नतीजा, ऋतिक शौकीन के थ्रो पर समद रन आउट. अब आए मयंक मार्कंडेय. अगली गेंद वाइड रही. ओवर की तीसरी लीगल डिलिवर पर दो रन आए. जबकि चौथी पर मार्कंडेय ने लेग बाई का एक रन बना लिया.

Advertisement

ओवर की पांचवीं गेंद. यॉर्कर फेंकने की कोशिश. लेकिन नाकाम. भुवनेश्वर कुमार ने इसे उड़ाने की कोशिश की. लेकिन गेंद बल्ले से कनेक्ट नहीं हुई और एक्स्ट्रा कवर की ओर चली गई. रोहित शर्मा ने असान कैच पकड़ तेंडुलकर जूनियर को पहला IPL विकेट दिला दिया.

मैच के बाद अर्जुन ने अपने प्रदर्शन पर कहा,

‘मेरा प्लान बस बल्ले से दूर फेंकने का था. जिससे बल्लेबाज को लंबी साइड की ओर मारना पड़े. मैं बोलिंग करने के लिए बेक़रार था. हां, मुझे बोलिंग पसंद है और मैं कभी भी बोलिंग के लिए तैयार रहता हूं. मैं और पापा क्रिकेट की बहुत सारी बातें करते हैं. हम टैक्टिक्स और प्लांस की बात करते हैं. मैं बस अपने रिलीज पॉइंट और लेंथ्स पर फोकस करता हूं. अगर स्विंग मिल रही है तो यह बोनस है. अगर नहीं मिल रही, तो कोई बात नहीं.’

Advertisement

अर्जुन ने अपने दूसरे IPL मैच में बेहतरीन बोलिंग की. उन्होंने अपने 2.5 ओवर्स में 18 रन देकर एक विकेट निकाला. मुंबई ने इस मैच को 14 रन से जीता. उन्होंने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर्स में 192 रन बनाए थे.

वीडियो: RCB के फाफ की वायरल फोटो, टैटू का मतलब जान लीजिए!

Advertisement