The Lallantop

आकिब नबी को परफॉर्मेंस भी न दिला पाई जगह, आगरकर ने क्या बताया?

Auqib Nabi ने 2024-25 रणजी सीजन में आठ मैच में 44 विकेट लिए थे. वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर थे. 2025-26 रणजी सीजन में भी वो विकेट टेकर्स की लिस्ट में टॉप पर रहे.

Advertisement
post-main-image
आकिब नबी ने अपनी घरेलू टीम को रणजी चैंपियन बनाया था. (Photo-PTI)

बीते कई महीनों से पेसर आकिब (Auqib Nabi) का नाम चर्चा में था. डोमेस्टिक क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने जो प्रदर्शन किया, उसे देखकर हर कोई टीम इंडिया में उनका सेलेक्शन तय मान रहा था. लेकिन चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को ऐसा नहीं लगता. यही कारण है कि अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए नबी को इंडियन टीम में मौका नहीं दिया गया. फैंस इस बात से नाराज हैं और सोशल मीडिया पर नबी के सेलेक्शन पर चर्चा छिड़ गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
आकिब नबी का प्रदर्शन

आपको पहले बताते हैं कि आकिब नबी की इतनी चर्चा हो क्यों रही थी. नबी जम्मू-कश्मीर की रणजी टीम के सबसे सफल गेंदबाजों में शामिल हैं. उनकी सबसे बड़ी ताकत उनकी सटीक लाइन-लेंथ और गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की क्षमता है. उन्होंने पिछले दो डोमेस्टिक सीजन में कमाल का प्रदर्शन किया है.

इसी साल रणजी ट्रॉफी सीजन में उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लिए थे, और जम्मू कश्मीर को पहली बार रणजी चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. 

Advertisement

नबी ने 2024-25 रणजी सीजन में आठ मैच में 44 विकेट लिए थे. वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर थे. 2025-26 रणजी सीजन में भी वो विकेट टेकर्स की लिस्ट में टॉप पर रहे. उन्होंने 10 मैच में 60 विकेट अपने नाम किए. इस दौरान सात बार एक पारी में पांच या इससे ज्यादा विकेट निकाले.

अजीत अगरकर क्या बोले?

पर यह आंकड़े आकिब नबी को टीम इंडिया का कॉल-अप दिलाने के लिए काफी नहीं थे. चीफ सेलेक्टर आगरकर ने माना कि आकिब के नाम पर चर्चा हुई थी, लेकिन उनकी नजर में नबी फिलहाल पूरी तरह तैयार नहीं है. आगरकर ने कहा,

नबी को लेकर काफी चर्चा हुई थी. जब आप भारत में होने वाले टेस्ट के लिए टीम का चयन कर रहे होते हैं, तो ज्यादा पेसर्स को नहीं चुनते. वह चयन के काफी करीब थे. लेकिन इस समय हमने बाकी तीनों खिलाड़ियों को चुना है. 

Advertisement

आपको बता दें कि टेस्ट टीम में मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरुनूर बरार को बतौर पेसर मौका दिया गया है. गुरनूर को पहली बार चुना गया है. वह इंडिया-A के लिए खेल चुके हैं, लेकिन IPL और घरेलू क्रिकेट में गुरनूर का प्रदर्शन बहुत खास नहीं है. अगर आंकड़ों के लिहाज से देखें तो वह आकिब नबी के सामने फीके ही नजर आते हैं.

अब आकिब को इंडियन टीम में उनके फैन्स कब देखेंगे, ये बड़ा सवाल है. फिलहाल सबकी नजर टीम में आए नए प्लेयर्स और उनकी परफॉर्मंस पर होगी.

भारत की टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल.

वीडियो: CSK फैंस की उम्मीद टूटी, आखिर कहां चूकी महेंद्र सिंह धोनी की टीम?

Advertisement