पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने PCB को सबसे कमजोर और बिना हिम्मत वाला बोर्ड तक कह दिया. शहजाद ने आरोप लगाया कि बोर्ड ने कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों को बिना सोचे-समझे लगातार सपोर्ट किया, जिसकी वजह से पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन गिरता चला गया.
PCB ने पाकिस्तान टीम एजेंट्स को सौंप दी... अहमद शहजाद ने बोर्ड की पोल खोल दी
अहमद शहजाद का मानना है कि सिर्फ कुछ खिलाड़ियों पर निर्भर रहने से टीम को नुकसान हुआ है और नए खिलाड़ियों को मौका नहीं मिल पाया. यही वजह है कि टीम का प्रदर्शन लगातार कमजोर होता जा रहा है.


शहजाद ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि जिन प्लेयर्स को बोर्ड ने पहले एक बड़े ब्रांड की तरह पेश किया था, उनका स्तर अब गिर गया है. खासकर Pakistan Super League के दौरान 5-7 साल पहले जिन खिलाड़ियों को प्रमोट किया गया था, वही आज भी टीम और लीग का चेहरा बने हुए हैं. उन्होंने कहा,
“ये 6-8 खिलाड़ी ही PSL और पाकिस्तान टीम दोनों के मुख्य चेहरे हैं. क्या ये खिलाड़ी सच में पाकिस्तान क्रिकेट की किस्मत बदल सकते हैं?”
शहजाद का मानना है कि सिर्फ कुछ खिलाड़ियों पर निर्भर रहने से टीम को नुकसान हुआ और नए खिलाड़ियों को मौका नहीं मिल पाया. यही वजह है कि टीम का प्रदर्शन लगातार कमजोर होता जा रहा है. शहजाद ने आगे कहा,
खिलाड़ियों ने सिर्फ पैसा कमाया“आपने उन्हीं खिलाड़ियों को सारे स्पॉन्सरशिप दिए, उन्हें प्रमोट किया और उन पर पैसा लगाया. PSL में उन्हें कप्तानी दी. आपने उन्हें पाकिस्तान टीम का सबसे अहम हिस्सा बना दिया. पूरी टीम की जिम्मेदारी उन 6 खिलाड़ियों और उनके एजेंट्स को सौंप दी.”
शहजाद ने तीखा आरोप लगाते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों ने इसका सही फायदा नहीं उठाया. उन्होंने कहा,
“उन्होंने सिर्फ अपने फायदे के लिए माहौल बनाया. मौज-मस्ती की, पार्टियां कीं, पैसा कमाया और अपनी जेबें भरीं. लेकिन इन सब के बावजूद उन्होंने पाकिस्तान को जीत नहीं दिलाई.”
उन्होंने ये भी याद दिलाया कि पाकिस्तान टीम पिछले चार ICC टूर्नामेंट में नॉकआउट स्टेज तक भी नहीं पहुंच पाई. शहजाद ने इस खराब प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि मुश्किल समय में वो जिम्मेदारी लेने से बचते हैं. उनका मानना है कि जब तक खिलाड़ी खुद आगे आकर जिम्मेदारी नहीं लेंगे, तब तक टीम का प्रदर्शन बेहतर नहीं हो सकता.
शहजाद ने आगे कहा,
नए टैलेंट को मौका नहीं दिया“खिलाड़ियों में इतनी हिम्मत है कि आज तक कोई भी ये मानने को तैयार नहीं कि गलती उनकी है. आज भी वो एक-दूसरे पर आरोप लगाते हैं. उनका अहंकार अभी तक नहीं टूटा है. PCB की हालत इतनी कमजोर हो चुकी है कि वो कुछ कर ही नहीं पा रहा.”
शहजाद ने कहा कि जब भी किसी खिलाड़ी की बात होती है, तो वो बहाने बनाने लगते हैं और सच्चाई से बचते हैं. उन्होंने कहा,
“मैंने अपनी जिंदगी में PCB को इतना कमजोर कभी नहीं देखा. उनके पास पावर तो है, लेकिन फैसले लेते समय ऐसा लगता है जैसे वो खिलाड़ियों के आगे झुक जाते हैं.”
उन्होंने बोर्ड की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि PCB अपनी असली जिम्मेदारी निभाने में फेल हुआ है. वो बोले,
“जो काम उन्हें करना था, नए टैलेंट को मौका देना, वो उन्होंने नहीं किया. इसके बजाय हर बड़े टूर्नामेंट के बाद वो कोई नया तरीका या चाल चलते हैं, लेकिन अब जनता उनके इस पैटर्न को समझ चुकी है.”
कुल मिलाकर, अहमद शहजाद ने साफ कहा कि खराब फैसले, खिलाड़ियों का रवैया और नए खिलाड़ियों को मौका न देना, ये सभी कारण मिलकर पाकिस्तान क्रिकेट की मौजूदा स्थिति के लिए जिम्मेदार हैं.
वीडियो: बांग्लादेश से सीरीज हारी पाकिस्तान, कामरान अकमल ने PCB को तगड़ा सुना दिया






















