The Lallantop

अभिषेक शर्मा ने विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की, DC के बॉलर्स की एक न चलने दी

T20 क्रिकेट में 130 प्लस स्कोर करने वाले बैटर्स में अब अभिषेक सबसे ऊपर हैं. उन्होंने 130 से ज्यादा का स्कोर 4 बार बनाया है.

Advertisement
post-main-image
अभिषेक की इस पारी की मदद से SRH ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 242 रन बोर्ड पर लगा दिए. (फोटो- AP)

IPL 2026 के 31वें मैच में अभिषेक शर्मा ने फिर दिखा दिया कि वो T20 क्रिकेट के सबसे धाकड़ ओपनर्स में से एक क्यों हैं. दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैच में अभिषेक ने महज 47 गेंदों में शतक जड़ दिया. इसके साथ ही उन्होंने स्टार इंडियन बैटर विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
विराट के बराबर पहुंचे

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में DC ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया. लेकिन SRH के ओपनर अभिषेक शर्मा ने इस फैसले को पूरी तरह गलत साबित कर दिया. अभिषेक शर्मा ने 47 गेंदों में शतक जड़ दिया. ये उनका दूसरा IPL शतक है. इस धमाकेदार पारी के साथ उन्होंने विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. दोनों भारतीय खिलाड़ियों के नाम अब 9-9 T20 शतक हो गए हैं. 

मैच की शुरुआत से ही अभिषेक ने अटैकिंग बैटिंग की. उन्होंने लगातार चौके और छक्के जड़कर दिल्ली के बॉलर्स की लाइन-लेंथ बिगाड़ा दी. अक्षर पटेल और अन्य बॉलर्स पर उन्होंने जमकर रन बनाए. फिफ्टी पूरी करने के बाद उन्होंने अगली गेंद पर छक्का जड़कर अपना इरादा साफ कर दिया कि वो रुकने वाले नहीं हैं.

Advertisement

शतक पूरा करने के लिए अभिषेक ने लगातार दो छक्के लगाए. 47 गेंदों पर सेंचुरी पूरी करने के बाद उन्होंने कोल्ड सेलिब्रेशन किया. इसके बाद भी वो रुके नहीं. पारी के दौरान अभिषेक को दो बार जीवनदान भी मिला, जब DC के फील्डर्स ने कैच छोड़ दिया. लेकिन उन्होंने इन मौकों का फायदा उठाते हुए अपनी पारी को और आगे बढ़ाया.

हेड के साथ ठोस शुरुआत

ट्रेविस हेड ने अभिषेक के साथ शुरुआत में तेज 37 रन बनाए, जिससे SRH को अच्छा स्टार्ट मिला. 9वें ओवर में हेड का विकेट गिरा. लेकिन अभिषेक इसके बाद भी नहीं रुके. कप्तान ईशान किशन के साथ उन्होंने पारी को आगे बढ़ाया. 15वें ओवर की पहली दो गेंदों पर उन्होंने नितीश राणा को दो छक्के लगाए. और अपनी सेंचुरी पूरी की.

ईशान 13 गेंद में 25 रन बनाकर रन आउट हो गए. इसके बाद अभिषेक ने क्लासेन के साथ पार्टनरशिप लगाई. दोनों ने 32 बॉल्स प 68 रन जोड़ डाले. क्लासेन ने 13 गेंद में 37 रन बनाए. वहीं अभिषेक ने नॉट आउट 68 बॉल्स में 135 रनों की पारी खेली. उन्होंने 10 चौके और 10 छक्के मारे.

Advertisement
गेल को भी पीछे छोड़ा

T20 क्रिकेट में 130 प्लस स्कोर करने वाले बैटर्स में अब अभिषेक सबसे ऊपर हैं. उन्होंने 130 से ज्यादा का स्कोर 4 बार बनाया है. इसके बाद एरोन फिंच और क्रिस गेल का नंबर आता है. दोनों ने 3-3 बार 130 से ऊपर स्कोर किया है.

अभिषेक की इस पारी की मदद से SRH ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 242 रन बोर्ड पर लगा दिए. दिल्ली के लिए अक्षर पटेल को ही एकमात्र विकेट मिला. टीम के सारे बॉलर्स मैच में 10 के ऊपर के इकोनॉमी से रन खाए.

वीडियो: T20 World Cup Final 2026: अभिषेक शर्मा ने बॉलर्स के छक्के छुड़ा दिए!

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement