भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I रांची में शुक्रवार (9 अक्टूबर) को खेला जाएगा. टीम इंडिया के विस्फोटक बैटर अभिषेक शर्मा इस मैच में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. उनके पास सूर्यकुमार यादव के यूनिक रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका है. वैसे भी अभिषेक इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं. वह T20I की पिछली 5 इनिंग्स में एक सेंचुरी और एक हाफ सेंचुरी लगा चुके हैं. ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि वह रांची में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं.
IND vs WI: अभिषेक शर्मा के पास सूर्या का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, रांची में रचेंगे इतिहास?
सूर्यकुमार यादव के नाम T20I में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 2000 रन पूरे करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. अब अभिषेक शर्मा के पास मौका है कि वह पूर्व कप्तान के इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकते है. शर्मा शानदार फॉर्म में चल रहे हैं.

सूर्यकुमार यादव के नाम T20I में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 2000 रन पूरे करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. सूर्या ने T20I में 1164 बॉल्स पर 2000 रन पूरे किए थे. सूर्या ने ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच का रिकॉर्ड तोड़ा था. फिंच ने अपने T20I करियर में 1283 गेंदों पर 2 हजार रन कंप्लीट किए थे.
53 रन दूर हैं अभिषेकअब अभिषेक शर्मा, सूर्या के इस खास रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं. वह T20I में अब तक 997 बॉल्स पर 1947 रन बना चुके हैं. अभिषेक को सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 53 रनों की दरकार है. उनके पास सूर्या के रिकॉर्ड को ध्वस्त करने के लिए 167 गेंदे हैं.
अगर अभिषेक, इन 167 बॉल्स पर 53 रन बनाते हैं, तो वह सूर्यकुमार यादव के 1164 बॉल्स पर T20I में बनाए गए सबसे तेज 2000 रनों की बराबरी कर लेंगे. अगर अभिषेक शर्मा ये 53 रन 166 गेंदों पर पूरे करते हैं, तो वह T20 इंटरनेशनल में गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बैटर बन जाएंगे. अभिषेक की शानदार फॉर्म देखते हुए फैंस को उम्मीद भी है कि वह इस रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ लेंगे..
ये भी पढ़ें: 4 साल बाद कैसे हो गई भुवनेश्वर कुमार की वापसी? कोच सितांशु कोटक ने ये जवाब दिया
शानदार फॉर्म में हैं अभिषेकअभिषेक शर्मा इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में हैं. 3 अक्टूबर को उन्होंने एशियन गेम्स में पाकिस्तान के खिलाफ गोल्ड मेडल मैच में धुआंधार बैटिंग की थी. तब उन्होंने फाइनल मुकाबले में 28 गेंदों पर 61 रन बनाए थे. इसके अलावा 6 अक्टूबर के लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ भी जोरदार बैटिंग की. इकाना स्टेडियम में खेले गए T20I सीरीज के पहले मैच में अभिषेक ने 10 गेंदों पर तेज-तर्रार 21 रन बनाए थे. मौजूदा समय में अभिषेक जिस तरह की फॉर्म में हैं, उसे देखकर लगता है कि वह आसानी से सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले











